टीएमबीयू में हुए पीएचडी एडमिशन टेस्ट के रिजल्ट में एक वरीय अधिकारी की पत्नी को सामाजिक विज्ञान के एक विषय में टॉप कराने पर विवाद बढ़ गया है। रिजल्ट में धांधली का अाराेप लगाया जा रहा है। आरोप लगाने वाले अखिल बिहार छात्र एकता के संयोजक बमबम प्रीत ने दावा किया है कि अधिकारियों की मिलीभगत से वरीय अधिकारी की पत्नी को टॉपर बनाया गया है। उन्हाेंने आरटीआई से परीक्षार्थी की जांची हुई कॉपी काे सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि ऐसा नहीं हुआताे मामला कोर्ट तक जाएगा।
दूसरी तरफ अंग क्रांति सेना बिहार के संयोजक शिशिर रंजन सिंह ने आराेप लगाया है कि पैट में रिजल्ट में धांधली की गई है। यहां घोटाले की आशंका है। विश्वविद्यालय प्रशासन जांच के नाम पर केवल खानापूरी कर रहा है क्योंकि कोराना काल में बहुत से छात्र रिजल्ट सुधार का आवेदन देने से भी वंचित रह गए हैं। विश्वविद्यालय पैट के सभी विषयों के टॉपर की कॉपी सार्वजनिक करे।
शिकायतों के आधार पर संबंधित संकाय के डीन ने रिटोटलिंग और अंक पोस्टिंग की जांच की
इधर, छात्रों के आवेदन के आधार पर अंक कम मिलने या फेल किए जाने की शिकायतों की पड़ताल बुधवार को भी हुई। परीक्षा समन्वयक डॉ. अशोक ठाकुर और सीसीडीसी डॉ. केएम सिंह की मौजूदगी में सोशल साइंस, विज्ञान, मानविकी और वाणिज्य संकाय के छात्रों की शिकायत पर संबंधित संकाय के डीन ने रिटोटलिंग और अंक पोस्टिंग की जांच की। अंतिम रिपोर्ट प्रभारी वीसी को दी जाएगी। बैठक में डीन प्रो. बहादुर मिश्र, सोशल साइंस की डीन डॉ. रेखा सिन्हा, वाणिज्य के डीन डॉ. केसी झा तथा टेबुलेटर उपस्थित थे। इधर सीसीडीसी डॉ. केएम सिंह ने कहा कि उन्होंने कॉपी जांचने के लिए संबंधित विषय के शिक्षकों को दी थी। किसने कैसे मूल्यांकन किया, कैसे कहा जा सकता है। पैट में छात्र टॉप नहीं क्वालीफाई करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/questions-raised-over-the-top-officers-wife-becoming-the-topper-in-pats-result-127468970.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews