बरारी पुलिस ने की घटना की तहकीकात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सुरखीकल के आदर्श कॉलोनी नंदलाल मिश्रा लेन निवासी रिटायर शिक्षक पवन कुमार पांडेय के घर से चोरों ने नकदी, जेवरात चुरा लिया। लॉकडाउन से पहले पवन पांडेय सपरिवार रिश्तेदार के यहां दिल्ली गए हैं। लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए। इस कारण घर में ताला बंद रहता था। घर की रखवाली उनके भाई दिलीप कुमार पांडेय करते हैं, जो छत वाले कमरे में रहते थे। लेकिन 30 जून को दिलीप पांडेय भी सपरिवार पैतृक गांव बैजानी चले गए थे। साथ ही किराएदार भी गांव चला गया था।
इस कारण चोरों ने बड़े आराम से पवन पांडेय और उनके किराएदार का घर खंगाला और कीमती सामान चुरा लिया। पड़ोसी ने दिलीप पांडेय को घटना की जानकारी दी।चोर पड़ोसी के दरवाजे को तोड़कर पवन पांडेय के कैंपस में घुसे थे। गृहस्वामी के नहीं रहने से चोरों हुए सामान का आकलन नहीं हो पाया है। किराएदार के घर से चोरों ने दीवार में लगी एलसीडी को खोल लिया था, लेकिन उसे नहीं ले जा पाए। जबकि पवन पांडेय के दोनों बेडरूम में रखे अलमारी, पलंग के बॉक्स, बक्सा सभी का ताला तोड़कर कैश-जेवर चोरी कर लिया।
घटना की सूचना पर बरारी थाने के दारोगा अवधेश प्रसाद चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता चल सके। घटना को लेकर दिलीप पांडेय ने बरारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/burglary-in-a-retiring-teachers-house-cash-and-jewelery-taken-away-in-surkhikal-127468963.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews