Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से साहेबगंज पानी-पानी, करीब आठ हजार हेक्टेयर जमीन में लगी फसलें डूबीं

जिले में जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश मोतीपुर के बाद साहेबगंज प्रखण्ड में हुई है। सुबह 8 बजे तक 114 .6 मिमी बारिश के बाद प्रखण्ड में जुलाई माह में 20 जुलाई की सुबह 8 बजे तक 509.2 मिमी बारिश हो चुकी है। जिस कारण प्रखण्ड की नगर पंचायत सहित 21 पंचायतों में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण प्रखण्ड के 9058 हेक्टेयर भूमि लक्ष्य के करीब 8 हजार हेक्टेयर भूमि में लगे धान, मक्का सहित अन्य दलहन की फसलें जलमग्न हो गई। वहीं लगातार बारिश से गांवों एवं मुहल्लों में जलजमाव हो गया है। वासुदेवपुर सराय, रूप छपरा, हुस्सेपुर, बैधनाथपुर, जगदीशपुर, पकड़ी बसारत पंचायत सहित अन्य पंचायतों में चौरों में जलजमाव होने से चारों तरफ पानी ही पानी है। साहेबगंज नगर पंचायत के ब्रजनंदन चौक से थाना जाने वाले मार्ग में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से 200 मीटर में मुख्य मार्ग पर एक फीट से ज्यादा पानी लगा है।

प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

एमसीपीआईयू की साहेबगंज अंचल इकाई की बैठक राधव पटेल की अध्यक्षता में हुई। साहेबगंज प्रखण्ड को बाढ़ (अकाल ) क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर 9 अगस्त क्रांति दिवस पर प्रखण्ड कार्यालय पर धरना देने एवं 31 जुलाई को प्रेमचन्द्र जयंती पर कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद ,अली महम्मद, कौशल तिवारी आदि थे।

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी जाए

माधोपुर हजारी पंचायत के दस वार्डों एवं बंगरा निजामत पंचायत के 8 वार्डों में विगत एक सप्ताह से बाढ़ का पानी घरों में घुसा है। प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल यादव एवं बंगरा निजामत पंचायत के पैक्स अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी से जल्द बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत देने की मांग की है।

माधोपुर हजारी पंचायत में मिले दो हिरण

माधोपुर हजारी पंचायत के वार्ड 4 में सोमवार को वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से बहकर आए दो हिरण ग्रामीणों ने पकड़े। सूचना वनपाल राजेश्वर प्रसाद यादव को दी। वनरक्षी दुर्गेश कुमार ने ग्रामीण बलिराम सहनी और जग्गू पासवान के पास से हिरण प्राप्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/record-breaking-rain-in-july-sahebganj-water-water-crops-in-about-eight-thousand-hectare-land-submerged-127535563.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ