प्रखंड के गंडक नदी के क्षेत्रों में भारी बारिश से हजारों हेक्टेयर में लगी धान, मक्का, मरुआ की फसल डूब गई है। साथ ही बाया, कलानी व झाझा नदी उफान पर है। अंचलाधिकारी के के द्विवेदी ने गिंजास, बसरा, रेपुरा रामपुर बल्ली, गोपिधनवत के अलावा गंडक नदी के आसपास के कुकुरिया, रेवा, तिलकपकरी सहित दर्जनों गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि कई गांव भारी बारिश से जलमग्न हो गए हैं। गंडक नदी के आसपास के दर्जनों गांवों की सड़कों पर पानी का बहाव हो रहा है। फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। उधर पूर्व मुखिया गणिनाथ सहनी, शर्मिला देवी, मुखिया इदरीश मियां, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा है कि अधिक वर्षा से हजारों हेक्टेयर में लगी फसल डूब गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/gandak-baya-jhajha-kalani-on-boom-80-crop-submerged-127535560.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews