उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जो लोग पेट्रोलियम उत्पाद (डीजल और पेट्रोल) की ताजा मूल्य वृद्धि पर छाती पीट रहे हैं, वे दरअसल गरीबों की मदद के लिए संसाधन जुटाने के सरकारी प्रयास का विरोध कर रहे हैं। वे बतायें कि झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढे़, जहां एनडीए की सरकार नहीं है? रविवार को मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी परेशान इसलिए हैं कि अब पेट्रोलियम मंत्रालय राजीव गांधी फाउंडेशन में चंदा नहीं देता, बल्कि सरकार करोड़ों गरीबों-मजदूरों को मुफ्त अनाज देने के लिए खजाना खोल देती है।
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को पांच माह का राशन मुफ्त देने की घोषणा की, जिससे बिहार के 8 करोड़ 71 लाख से ज्यादा लोगों को प्रति व्यक्ति 25 किलो चावल और 5 किलो चना प्रति परिवार मुफ्त मिलेगा। इस पर 8428 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। इसके पहले 15 किलो चावल प्रति व्यक्ति के हिसाब से गरीब परिवारों को देने में 5057 करोड़ रुपए खर्च हुए। कुल 13485 करोड़ मूल्य का मुफ्त खाद्यान बिहार को मिला है। बिहार की 2 करोड़ 38 लाख महिलाओं के खाते में 15-15 सौ रुपए डाले गए। राजद बताये कि क्या गरीबों की मदद के लिए सरकार को कराधान जैसे उपाय नहीं अपनाने चाहिए? कांग्रेस अपने अर्थशास्री और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यह बात क्यों भूल गई कि पैसे पेड़ में नहीं फलते?
मोदी ने राजद पर भी तीखा प्रहार किया और कहा कि राजद को अपने 24 वें स्थापना दिवस पर बताना चाहिए था कि पार्टी में अब तक लालू प्रसाद के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति अध्यक्ष क्यों नहीं बना? क्या सत्ता में आकर बेनामी संपत्ति बनाना और अपराध का निर्लज्ज राजनीतिकरण ही लालूवाद है? राजद के 15 साल में बिहार में विकास क्यों ठप रहा? राजद जब-तक राजनीतिक दल की बजाय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम करता रहेगा, तब तक जनता उस पर भरोसा नहीं करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/opposition-to-raise-resources-to-help-the-poor-who-are-thrashing-on-the-price-hike-of-diesel-and-petrol-sushil-modi-127480162.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews