बिहार के मुंगेर जिले में साले की हत्या करने वाले बहनोई और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और एक बाइक बरामद हुआ है। एसपी लिपि सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
एसपी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गार्डन बाजार निवासी गोलू राम की हत्या के बाद इलाके में सघन चेकिंग कराई गई। कर्बला के पास शनिवार देर रात पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अपराधियों ने करीब 16 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 6 राउंड गोलियां चलाई। हिरासत में लिए गए अपराधियों की पहचान बेगूसराय निवासी रूपेश कमार और रघुवीर कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि रुपेश के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पहले 6 बार जेल जा चुका है। सात साल पहले रूपेश ने मुंगेर की रहने वाली सपना के साथ शादी की थी। शादी के बाद वह लगातार जेल जाता रहा। दो साल पहले जब रूपेश जेल में था तब सपना अपने पति का घर छोड़कर चली गई। जेल से निकलने के बाद वह सपना की तलाश कर रहा था। इसी सिलसिले में वह बेगूसराय से मुंगेर स्थित अपने ससुराल आया था। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने साले को गोली मार दी। साले की हत्या के बाद उनसे साली को भी हत्या की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस रूपेश और उसके साथी से पूछताछ कर रही है। कई और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/two-arrested-including-brother-in-law-who-killed-brother-in-law-aerial-firing-on-police-127480163.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews