Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

डीएवी पब्लिक स्कूल में गूगल फॉर्म पर आधारित होगी ऑनलाइन परीक्षा

कोरोनावायरस जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल के द्वारा गूगल फॉर्म पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बाबत स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन परीक्षा 5 से 8 जुलाई तक चलेगी।

इस ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से बच्चें अपने घर में ही रह कर परीक्षा देंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित न हो एवं बच्चे सक्रिय रहे इसको ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन क्लास शुरू की गई थी। जिसमें विद्यालय के शिक्षक, छात्र और अभिभावकों का भरपूर सहयोग मिला। कोरोनावायरस के चलते बच्चे विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/online-exam-will-be-based-on-google-form-in-dav-public-school-127482660.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ