शहर में दो दर्जन कोरोना मरीज मिलने के बाद लोगों के बीच खलबली मची हुई है। लोगों के अंदर डर बना हुआ है कि अब शहरी क्षेत्र में भी जांच की रफ्तार बढ़ाई जाएगी तो मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ सकती है। इधर, डीएम अमित कुमार पांडेय के आदेश के पांचवें दिन नगर परिषद के कर्मी कंटेनमेंट जोन को सील करने का काम शुरू हुआ। वह भी दैनिक भास्कर में सील नहीं होने की खबर 5 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित होेने के बाद। नगर परिषद के कर्मी एक्शन में आए और रविवार की सुबह से ही शहर में कंटेनमेंट जाेन को सील करने लगे। नगर परिषद के कर्मी सुबह से दोपहर तक पुरानी बाजाजी व कसेरा टोली को सील किया। यहीं पर सोनारटोली भी है। दोपहर के बाद मौलेश्वरी चौक व सब्जी मंडी को सील करने की कार्रवाई की गई। बांस व बल्ली से इन माेहल्ले की सड़कों को पूरी तरह से सील कर दिया गया। ताकि, कोई भी व्यक्ति इस मोहल्ले से बाहर नहीं निकल सके। मोहल्ले के दोना छोर पर सड़क के किनारे बांस लगाया गया है।
मौलेश्वरी चौक पर खुली थीं दुकानें
मौलेश्वरी चौक पर रोज की तरह रविवार की दोपहर तक दुकानें खुली हुई थीं। जबकि मौलेश्वरी चौक पर भी एक मरीज कोराना पॉजिटिव पाया गया है। लेकिन इस स्थान पर दुकानों को बंद कराने के प्रति किसी भी तरह की कार्रवाई प्रशासनिक या पुलिस स्तर से नहीं की गई है। इस तरह कोरोना मरीज मिलने के बाद से रविवार की दोपहर तक दुकानों पर आम दिनों की तरह लोग आते रहे। यहां पर चाट, जलेबी व पकौड़ी की दुकानें भी रोज सुबह व शाम में लगती रही। इस कंटेनमेट जोन में दुकानों को बंद कराने के प्रति भी किसी ने भी सक्रियता नहीं दिखाई। जबकि कंटेटमेंट जोन में दुकानें खुलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का प्रावधान है।
सब्जी की दुकानें भी लगीं
कंटेनमेंट जोन में पुलिस स्तर से भी अच्छी तरह से निगरानी नहीं की जा रही है। इस वजह से भी डीएम के आदेश का पालन शत प्रतिशत नहीं हो रहा है। नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र के कोरोना पॉजिटव मरीजों के घर को सील कर दिया है। लेकिन मौलेश्वरी चौक पर मिले मरीज के घर को अभी तक सील नहीं किया गया है। इस तरह की भी लापरवाही बरती जा रही है। बड़ी मस्जिद के पीछे सब्जी की दुकानें रविवार को भी लगी हुई थी। इस वजह से सब्जी खरीदने के लिए लोग जुटे हुए थे। जबकि इसके समीप का इलाका कंटेटमेंट जोन घोषित है। इधर, सील करने के दौरान नगर परिषद के सिटी मैनेजर अमरेन्द्र कुमार, नाजिर राहुल सिंह, विनोद, साकेत, विकास कुमार, विरेन्द्र कुमार के अलावा टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार पुलिस बल के मौजूद थे।
बिना मास्क के यात्री या ग्राहक मिलने पर होगी कार्रवाई
जिले के किसी भी मॉल या दुकानों में बिना मास्क पहले ग्राहक पाए जाने पर उसे बंद कराने का आदेश जारी किया गया है। डीएम ने यह आदेश बस व टेम्पो चालकों पर भी लागू करने का आदेश दिया है। डीएम ने कहा है कि कर्मियों के साथ यात्री व ग्राहक का भी मास्क पहनना अनिवार्य है। डीएम ने इस संदर्भ में जांच करने का आदेश सभी पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को दिया है। य
ह आदेश कोरोना के मरीजों में कमी जाने के उद्वेश्य से दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/four-mohalla-seals-roadways-made-with-bamboo-and-bat-walking-also-forbidden-127482709.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews