थाना क्षेत्र के तमोट-परसा नहर के समीप मजदूरों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इलाज पीएचसी में कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नल जल योजना के ठेकेदार साजन कुमार ने बताया कि वे कई पंचायतों में नल-जल योजना का काम करते हैं। इससे पहले उनका काम टमोट-परसा पंचायत में चल रहा था। टमोट परसा के एक स्थानीय ग्रामीण सुभाष यादव ने काम करने में बाधा उत्पन्न की थी और रुपए की मांग की, रुपए नहीं देने पर काम को काम को रोकवा दिया था। अब सदर प्रखंड के मुरहो पंचायत के वार्ड- 11 में मजदूर ले जाकर काम करवाने लगे। बुधवार को काम समाप्त कर ऑटो से मजदूर वापस जा रहे थे। इसी क्रम में तमोट परसा नहर के पास घात लगाए सुभाष यादव ने मजदूरों को घेर लिया। ठेकेदार ने बताया कि मजदूरों ने उसे बताया कि घोड़े पर सवार उक्त दबंग ने पहले तो ऑटो से उतारकर कोड़ा से पिटाई की। इसके बाद उनलोगों की जेब से रुपए निकाल लिए। किसी के पास पांच सौ तो किसी के पास चार सौ रुपए। फिर रोड के किनारे झाड़ी में छिपे तीन-चार अज्ञात लोग बाहर निकले और लाठी-डंडे के प्रहार कर गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि ठेकेदार से बोल देना कि 50 हजार रुपए पहुंचा दे, वरना फिर मारेंगे। थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि ठेकेदार और मजदूरों के द्वारा आवेदन मिला है, जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/murliganj/news/workers-working-under-nal-jal-yojana-fight-police-is-investigating-127473647.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews