Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गैस सिलेंडर लीक करने के कारण दंपति झुलसे

कजरा थाना क्षेत्र के मंझियामा गांव में बुधवार को गैस सिलेंडर लीक करने के कारण एक दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सदर अस्पताल लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है।महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जख्मी राजेश मांझी ने बताया कि पत्नी पूजा कुमारी घर में गैस चूल्हा पर खाना पका रही थी। गैस लीक कर रहा था।

चूल्हा पर खाना चढ़ा कर दूसरे के घर चली गई। वापस लौटने पर झुलस गई। बचाने के लिए दौड़ कर गए तो हाथ, चेहरा और पैर भी झुलस गया है। इलाज कर रहे डाॅ. मयंक कुमार ने बताया कि महिला और पुरूष 50 प्रतिशत से अधिक जला हुआ है। दोनों का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो महिला ने अापसी कलह में आग लगा लिया। बचाने के लिए गया पति भी
झुलस गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/the-couple-scorched-due-to-gas-cylinder-leaking-127542511.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ