बुधवार को स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट में लखीसराय में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सूर्यगढ़ा एसबीआई के दो कर्मी, लखीसराय जेल में एक कैदी, पुलिस लाइन एक जवान एवं बड़हिया थाना का तीन कर्मी सहित 17 लोग शामिल हैं। एक्टिव मरीज 205 वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 525 है। जिसमें 320 आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए। 15 संक्रमित आज आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज हुए। 62 संक्रमित मरीज तेतरहाट स्थित कोविड केयर तथा 44 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। शहर में पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। मास्क का भी प्रयोग करने से लोग परहेज कर रहे हैं।
मरीजों में नया टोला की 64 वर्ष की महिला, शहर के 52 साल का पुरुष, नया टोला का 32 साल एवं 47 साल का युवक, सूर्यगढ़ा बाजार का 13 साल का बालक, 40 साल का पुरूष, सूर्यगढा़ बाजार एसबीआई शाखा के 40-40 वर्ष के दो कर्मी, हेमजापुर का 28 साल का युवक, 20 साल का पुराना सलेमपुर का युवक, 52 साल का चकशिवगंज का पुरूष, 30 साल का दालपट्टी का युवक, 37 साल का जेल में बंद जानकीडीह का युवक, पुलिस लाइन का 55 साल का सिपाही, बड़हिया थाना के 38 साल, 26 साल और 54 साल का कर्मी शामिल है। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार आम लोगों से लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में रहने आैर बेवहज बाहर नहीं घूमने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/17-positives-including-suryagadha-sbi-personnel-police-line-and-prison-inmates-127542515.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews