ग्रेंड कॉर्ड के बाद मेनलाइन में भी ट्रेनें 130 किलाेमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ेंगी। इसीआर द्वारा संरक्षित रेल परिचालन के लिए ट्रैकों का नवीनीकरण एवं रख रखाव लगातार जारी है। ग्रेंड कॉर्ड लाइन में डीडीयू और धनबाद के बीच सेक्शलन स्पीड में वृद्धि के बाद मेनलाइन में डीडीयू और झाझा के बीच ट्रेनों की स्पीडबढ़ाई जाएगी।डीडीयू से झाझा के बीच 385 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में अब तक दो बार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा स्पीड से दौड़ा कर सफल ट्रायल किया जा चुका है। मेनलाइन में किऊल के रास्ते ट्रेनें 110 की स्पीड से चलाई जा रही है।
स्पीड बढ़ने के बाद डीडीयू और झाझा के बीच लगभग घंंटे भर की बचत होगी। इसीआर जोन के पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इसीआर जोन द्वारा ट्रैक के रख रखाव एवं नवीनीकरण पर विशेष घ्यान दिया गया है। कई रेल खंडों पर ट्रेनों की सेक्शनल स्पीड 75 से 100 एवं 110 की ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है। नियमित ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के बाद समय पालन में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि ग्रेंड कार्ड के बाद मेनलाइन में डीडीयू और झाझा के बीच 130 किलाेमीटर की स्पीड से ट्रेनों को दौड़ाने की योजना पर काम चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/trains-will-run-at-a-speed-of-130-kmph-between-ddu-jhajha-trial-successful-127542505.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews