
उत्तर बिहार के 11 जिलों में बाढ़ से लगभग 5 लाख हेक्टेयर में धान व मक्का के साथ सब्जी की फसल बर्बाद होने का अनुमान है। इससे किसानों को लगभग दो हजार करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है। कृषि विभाग ने बाढ़ग्रस्त सभी जिला कृषि पदाधिकारियों से फसल एवं सब्जी के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।
इधर, कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यालय के कृषि अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान कहा कि बाढ़ से फसल नुकसान की सरकार भरपाई करेगी। किसानों को फसल, सब्जी व फल काे हुए नुकसान के लिए नियमानुसार इनपुट अनुदान दिया जाएगा। वह मंगलवार को क्षेत्रीय व जिला कृषि पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल नुकसान के बाद किसानों को आवश्यक बीज आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था रखें। कृषि अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण से संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहने और किसानों को आवश्यक राहत दिलाने के लिए कहा।
इन जिलों में नुकसान
मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल, शिवहर, खगड़िया व किशनगंज।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/5-lakh-hectare-crop-was-estimated-to-be-damaged-in-flood-in-the-state-the-minister-said-the-government-will-compensate-for-the-loss-127559566.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com