Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिना मास्क पहने पकड़ाए तो ‌50 रुपये जुर्माना : डीआईजी

कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कोसी प्रमंडल एवं डीआईजी कार्यालय कोसी प्रमंडल के बीच शुक्रवार को वेबिनार के माध्यम से समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में कोसी प्रमंडल के डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने बैठक में भाग लिया। इस दौरान कैट प्रदेश अध्यक्ष कमल नोपानी ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। बैठक का संचालन कोसी प्रमंडलीय कैट के अध्यक्ष सचिन माधोगरिया ने किया। बैठक में कोरोना संक्रमण की वृद्धि पर चर्चा हुई। जिस पर डीआईजी श्री चौधरी ने कहा कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर के बाहर नज़र आएंगे, उनसे 50 रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा। साथ ही उस व्यक्ति को दो मास्क
दिए जाएंगे।

व्यवसायियों ने रखी को-आर्डिनेशन कमेटी गठन करने की मांग
बैठक में व्यवसायियों ने कई तरह की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। मुख्य तौर पर सचिन माधोगरिया ने छिनतई की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। साथ ही आग्रह किया कि व्यवसायियों और प्रशासन के बीच एक को-आर्डिनेशन कमेटी गठित हो। जिसकी बैठक हर महीने होनी चाहिए। कैट के प्रमंडलीय महासचिव सीताराम चौधरी ने व्यवसायियों एवं प्रशासन के संवाद के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया। बैठक में सहरसा एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, कैट के कुणाल कुमार, गोपाल चांद, सोनू पंसारी, उमेश गुप्ता, नीकुन तुलस्यान, आनंद अग्रवाल, मनीष जालान, सत्यम माधोगरिया, राजीव गुप्ता, सुशांत सोनी, मनीष अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अमित खैतान, अनिल कुमार सहित अन्य शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोसी प्रमंडलीय कैट अध्यक्ष सचिन माधोगरिया।
बेबिनार में शामिल डीआईजी व अन्य।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/raghopur/news/fined-for-50-if-caught-without-wearing-a-mask-dig-127473768.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ