कोरोना वायरस का संक्रमण बिहार में तेजी से फैल रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 13978 हो गई है। गुरुवार को 704 नए संक्रमित मिले। कोरोना से राज्य में 125 लोगों की मौत हुई है।9792 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।
कोरोना के संक्रमण के लिए आज से पटना में लॉकडाउन शुरू हो गया है। 16 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के पहले दिन शुक्रवार को सड़क पर लोग कम दिखे। डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर, बोरिंग रोड समेत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आम दिनों की अपेक्षा बहुत कम लोग दिखे। पुलिस के जवान सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात है और लॉकडाउन के दौरान घर से निकलने वालों को रोक रहे हैं।
लॉकडाउन में रोक होने के बाद भी कई दुकानदारों ने गैरजरूरी सामानों की दुकानें खोल ली थी, जिसे पुलिस ने बंद कराया। गांधी मैदान, पार्क और चिड़ियाघर में घूमने वाले लोगों को मॉर्निंग और ईवनिंग वाक को छूट दी गई है। धर्मस्थल-मॉल-शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य गैर जरूरी सभी दुकानें बंद हैं। सभी प्रकार के वाहन बिना किसी पास के राज्य में कहीं आ-जा रहे हैं। दूध-दवा-किराना की दुकानेंसुबह 6 से रात 10 बजे तक खुलेंगी। फल-सब्जी व मीट-मछली की दुकानों का समय सीमित किया गया है। अब ये सुबह 6 से 10 बजे, शाम 4 से 7 तक ही बिकेंगे। होटल खुले रहेंगे। सभी सामान की होम डिलिवरी हो सकेगी।
| जिले | कब से कब तक लॉकडाउन |
| भागलपुर | 9 से 15 जुलाई |
| पटना | 10 से 16 जुलाई |
| पूर्णिया | 10 से 16 जुलाई |
| मुजफ्फरपुर | 10 से 12 जुलाई |
| किशनगंज | 10 से 12 जुलाई |
| बक्सर | 10 से 12 जुलाई |
| नवादा | 10 से 12 जुलाई |
| कैमूर | 10 से 17 जुलाई |
| मोतिहारी | 10 से 14 जुलाई |
| मुंगेर | 10 से 16 जुलाई |
| खगड़िया | 10 से 14 जुलाई |
बिहार में 13978 संक्रमित: पटना 1506, भागलपुर 756, बेगूसराय 655, सीवान 618, मुजफ्फरपुर 567, मधुबनी 540,मुंगेर 502, नवादा 419, गोपालगंज 423, रोहतास 412, समस्तीपुर 410, नालंदा 407, कटिहार 393, खगड़िया 389,दरभंगा 373, पूर्णिया 343, सुपौल 337, गया 331, पू. चंपारण 325, वैशाली 323, प. चंपारण 322, औरंगाबाद 317, जहानाबाद 310, सारण 308, भोजपुर 292, बांका 282, बक्सर 280, सहरसा 276, मधेपुरा 241, किशनगंज 230, कैमूर 219, शेखपुरा 187, सीतामढ़ी 176, लखीसराय 165, अररिया 159, अरवल 146, जमुई 124 और शिवहर में 103 संक्रमित हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-coronavirus-news-live-lockdown-unlock-updates-patna-bhagalpur-begusarai-khagaria-rohtas-gaya-10-july-127497993.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com