बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। एनडीए ने इस चुनाव में लालू-राबड़ीयादव के शासन काल के 15 साल बनाम नीतीश कुमार के 15 साल को मुख्य मुद्दा बनाया है। राजद इस मुद्दे की काट की तलाश में है। इसी कोशिश में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में राजद 15 साल तक सरकार में रहा। इस दौरान जो भी भूल या गलती हुई इसके लिए हम माफी मांगते हैं। इसके साथ ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा कि वह भी तो 15 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने जनता से किए अपने वादों को पूरा क्यों नहीं किया?
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की चचेरी साली डॉ. करिश्मा राय गुरुवार को राजद में शामिल हो गईं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम में तेजस्वी ने कहा कि बिहार आज बेरोजगारी का केंद्र बन गया है। कोरोना काल में देश में सबसे अधिक पलायन बिहार के लोगों का हुआ। यहां रोजगार नहीं है। काम की तलाश में बाहर गए लोगों को लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौटना पड़ा।
तेजस्वी ने कहा कि ठीक है 15 साल हमलोग सत्ता में रहे। इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि लालू ने सामाजिक न्याय नहीं किया। लालू ने सामाजिक न्याय किया। वह दौर अलग था। ठीक है 15 साल में हमसे कोई कमी या भूल हुई तो उसके लिए हम माफी भी मांगते हैं। लेकिन, नीतीश कुमार भी तो 15 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा था कि पलायन रोक दूंगा, रोजगार देंगे, किसानों की स्थिति ठीक करेंगे। बिहार में चौतरफा विकास होगा। उन्होंने अपना वादा क्यों पूरा नहीं किया? लालू के राज में जन प्रतिनिधियों, गरीबों और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था। कोई भी ब्लॉक ऑफिस चला जाता था तो काम होता था। आज तो मंत्रियों की इज्जत नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-rjd-politics-assembly-elections-2020-news-updates-tejashwi-yadav-apologizes-onlalu-yadav-15-year-tenure-127473328.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews