Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

13 साल बाद जून में 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, सामान्य से 82 प्रतिशत अधिक, राजधानी पटना में भी 9 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

(राकेश रंजन) राज्य में 13 वर्षों के बाद जून माह में मानसून इतना ज्यादा मेहरबान रहा है। जून 2007 में राज्य में 322.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि जून 2020 में 305.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जून 2007 से लेकर 2020 के बीच बारिश की मात्रा किसी भी साल 300 मिलीमीटर को नहीं छू पाई। राज्य में जून महीने में सामान्य रूप से 167.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। इस बार सामान्य से 82% अधिक बारिश हो गई।

पटना में भी इस साल की बारिश ने 9 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पटना में जहां इस साल जून माह में 265.2 मिमी बारिश हुई, वहीं 2011 में पटना में जून के महीने में 290.9 मिमी बारिश हुई थी। पटना में अभी तक सन 2000 में सबसे अधिक 381.5 एमएम बारिश हुई है। पटना में इस बार जून महीने में सामान्य से 109% अधिक बारिश हुई है।
अधिक समय तक सक्रिय रहा कम दबाव का क्षेत्र

मौमम विज्ञान केंद्र के निदेशक सह वरिष्ठ वैज्ञानिक विवेक सिन्हा का कहना है कि इस बार राज्य के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अधिक समय तक सक्रिय रहा। इसके साथ आद्र भरी हवाएं लगातार सहयोग करती रही, जिससे मानसून ब्रेक होने के बाद से लगातार अच्छी बारिश होती रही। अमूमन यह देखा जाता है कि जब किसी भी राज्य में मानसून प्रवेश करता है, तो उसके बाद कुछ समय केलिए सक्रियता कम जाती है।

लेकिन इस बार लगातार मौसम सहयोगी बनी रही और बारिश होती रही। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान अभी से लगा पाना थोड़ा कठिन है, लेकिन जो परिस्थितियां अभी तक बनी है, उससे यह उम्मीद की जा सकती है कि बारिश अच्छी होगी। इस बार मानसून राज्य में समय से प्रवेश भी कर गया था।

गोपालगंज : सामान्य से 168 % अधिक बारिश

गोपालगंज जिले में इस बार सामान्य से 168 फीसदी अधिक बारिश अभी तक हो चुकी है। टॉप पांच जिलों में जहानाबाद में 162 फीसदी, भोजपुर में 146 फीसदी, सारण में 142 फीसदी और मुजफ्फरपुर में 130 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

दो जिले अभी है पीछे
शेखपुरा और कटिहार दो जिले अभी पिछे हैं। कटिहार में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि शेखपुरा में 16% कम बारिश हुई है। हालांकि 19 % तक कम बारिश हो समाान्य की श्रेणी में रखा जाता है।

धान व मक्का को हो रहा फायदा, आम में बढ़ गई मिठास
कृषि वैज्ञानिक अनिल झा ने बताया कि मानसून के समय से प्रवेश करने और सामान्य से अधिक बारिश होने से इस बार राज्य में कृषि को काफी फायदा हो रहा है। अधिकांश जिलों में धान का बिचड़ा गिराने का काम पूरा हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 13 years, more than 300 millimeters of rain in June, 82 percent above normal, 9 years of broken record in the capital Patna


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/after-13-years-more-than-300-millimeters-of-rain-in-june-82-percent-above-normal-9-years-of-broken-record-in-the-capital-patna-127468974.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ