पटना पहला जिला बन गया है, जहां कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार पार पहुंच गई है। शुक्रवार को मिले 71 मरीजों के साथ पटना में कोरोना मरीजों की संख्या 1016 हो गई। उधर, प्रदेश में 7 और मौतों के साथ मृतकों की तादाद 89 पहुंच गई है। राज्य में शुक्रवार को 428 नए मरीज मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11111 हो गई। पिछले 24 घंटे में 217 संक्रमित ठीक हुए हैं। अबतक 8211 ने कोरोना को मात दी है।
पटना के सिविल सर्जन आरके चौधरी के मुताबिक नौबतपुर में सबसे अधिक 14 मरीज मिले हैं। पटना एम्स में एक डॉक्टर भी संक्रमित हो गए हैं। वे एम्स के हॉस्टल में रहते हैं। पहली बार एम्स के डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। पहले टेक्नीशियन हुआथा। टीबीडीसी के 6 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। स्टेट हेल्थ सोसाइटी के फाइनेंस एडवाइजर और गर्दनीबाग अस्पताल के दो फार्मासिस्ट भी संक्रमित हुए हैं। दोनों ओपीडी में भी बैठते थे। स्टेट हेल्थ सोसाइटी के दो अधिकारी भी संक्रमित हुए हैं। इसमें एक का इलाज पटना में चल रहा है।
पटना सिटी, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजीव नगर, हनुमान नगर समेत 16 जगह संक्रमित
पटना में 16 इलाकाें में मरीज मिले। दानापुर में 10, नौबतपुर में 14, पटना सिटी में 7, दनियावां में 7, एसके पुरी में 4 और राजीवनगर, कंकड़बाग, कुम्हरार, हनुमाननगर, बोरिंग रोड, पालीगंज, खेमनीचक, फुलवारीशरीफ, बख्तियारपुर में एक-एक संक्रमित मिला है। पटना सिटी में अबतक 215 मरीज मिल चुके हैं। उधर, पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। 45 साल का सत्येंद्र साव नवगछिया का रहने वाला था।
मास्क न लगाने पर 50 रु. जुर्माना का आदेश जारी
बिहार में बिना मास्क के सार्वजनिक या कार्यस्थल पर पाए जाने पर 50 रुपया जुर्माना लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने महामारी कानून के तहत मास्क अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने सभी डीएम को इसे सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।
मुजफ्फरपुर: 21 डाॅक्टर समेत 58 पाॅजिटिव
मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार काे सर्वाधिक 58 पाॅजिटिव मिले। संक्रमिताें में सदर अस्पताल के डाॅक्टर समेत दाे अफसर तथा एसकेएमसीएच के पांच डाॅक्टर व पारा मेडिकल स्टाॅफ शामिल हैं। शहर के कई निजी चिकित्सक भी काेराेना की चपेट में अाए हैं। बताया जा रहा है कि कुल 21 डाॅक्टर व पारा मेडिकल स्टाॅफ संक्रमित हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/patna-first-district-where-corona-patients-cross-1000-71-patients-including-aiims-doctor-number-of-infected-in-the-state-increased-to-11111-127476022.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews