
सोमवार की अल सुबह तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक एक गड्ढे में उछलकर रांग साइड से आ रहे एक ऑटो को रौंद दिया। जबकि दूसरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण पिता-पुत्र समेत सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो लोगों की मौत रास्ते में हुई। जबकि इस घटना में 17 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पताल में किया जा रहा है। घटना औरंगाबाद-गया बॉर्डर इलाके के विशुनपुर गांव समीप एनएच दो की है।
घटना के बाद उस इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने की कोशिश शुरू की। लेकिन एक ऑटो ट्रक में पूरी तरह से अंदर घुंस चुका था। जबकि दूसरा ऑटो एक गड्ढे में गिर चुका था। उसका भी परखच्चे उड़ चुका था। आमस थाना पुलिस ने पहले छोटा किरान और फिर बाद में बड़ा किरान मंगाकर करीब दो घंटा की मशक्कत के बाद ट्रक को ऑटो से अलग किया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक और ऑटो की टक्कर जोरदार हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ऑटो ट्रक के अंदर घुस गया। जबकि दूसरी ऑटो टक्कर लगने के बाद हवा में उछलकर गड्ढे में जाकर गिर गया। टक्कर की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। आवाज सुनकर दर्जनों लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। जब लाेग पहुंचे तो ट्रक के अंदर से चीख-पुकार व रोने की आवाज आ रही थी। एक ऑटो पूरी तरीके से ट्रक के अंदर जा चुका था। जिसमें कई लोगों की लाशे अंदर दिख रही थी।
जबकि उसी ऑटो में कई लोग घायल चीख रहे थे। वहीं दूसरा ऑटो गड्ढे में फंसा था। उसमें भी कुछ लोग दम तोड़ चुके थे। अधिकांश लाेग घायल थे। पुलिस मौके पर पहुंची। बचाने की जद्दोजहद शुरू हुई। दो घंटे का वक्त लगा। इस दौरान सात लोग घटनास्थल पर दम तोड़ दिए। दो लाेगों की मौत रास्ते में हो गई। 17 लोग गंभीर अवस्था में निकाले गए। जिन्हें औरंगाबाद के मदनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ लोगों को गया के शेरघाटी ले जाया गया।
देव के पांती व धनराज बिगहा से तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे लोग
गया जिले के आमस थाना के रेगनिया टोले खैरा निवासी मोहन भुईयां की दो बेटियों की शादी होनी है। दोनों बेटी की शादी देव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में तय है। बड़ी बेटी की शादी देव थाना क्षेत्र के पांती गांव में तय है। जबकि दूसरी बेटी की शादी धनराज बिगहा में होनी है। रविवार दोनाें बेटियों का तिलक देव थाना के धनराज बिगहा व पांती गांव में गई थी। दोनों ऑटो में ओवरलोडेड होकर तिलक चढ़ाने लोग गए थे। रात में तिलक समारोह संपन्न हो गया। अल सुबह सभी लोग उक्त दोनों टेम्पो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आमस के विशुनपुर गांव के पास हाईवे पर बेलगाम ट्रक गड्ढे में उछलकर इन्हें रौंद दिया। जिसके कारण यह घटना हुई।
सड़क हादसे में नौ लोगों की हुई है मौत : एएसपी
शेरघाटी एएसपी रवीश कुमार ने बताया कि आमस के विशुनपुर समीप सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है। जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए गया ले जाया जा रहा था। जिनमें से दो लोगों की रास्ते में मौत हो गई। मामले की तहकीकात की जा रही है।
घायलाें में ये शामिल
सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों में राजेश मांझी, युगेश मांझी, राजेश कुमार, प्रेमन भुईयां, विशुन भुईयां, भोला भुईयां, जिरेश भुईयां, अंचल भुईयां, गोविंद भुईया, गौतम भुईयां, रामजन्म मांझी, नंदू मांझी, कैलाश मांझी व चनारिक मांझी शामिल है। सभी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
इनकी मौत हुई
1. रामध्यान भुईयां, 40 साल,रेगनियां टोला खैरा, आमस
2. विपीन कुमार, 8 साल, रेगनियां टोला खैरा, आमस
3.विक्रम कुमार,10 साल,रेगनियां टोला खैरा, आमस
4.विकास मांझी, 15 साल, रेगनियां टोला खैरा, आमस
5.चंद्रिका मांझी, 50 साल, रेगनियां टोला खैरा, आमस
6.कैलास भुईयां, 65 साल, रेगनियां टोला खैरा, आमस
7.चंद्रिका भुईयां, 70 साल, रेगनियां टोला खैरा, आमस
8.प्रेम भुईयां, 40 साल, रेगनियां टोला खैरा, आमस
9.भोला कुमार, 10 साल, दुखदपुर, बांके बाजार
आंखों के सामने छा गया अंधेरा, नजर खुली तो देखा चारों तरफ मौत का मंजर
सोमवार की अल सुबह सूरज निकलने से पहले हम सभी दो टेम्पो पर सवार होकर वापस घर के लिए निकल गए। करीब 25 किलोमीटर का सफर आराम से कट गया था। हम मंजिल से करीब सात किलोमीटर दूर थे। दोनों ऑटो मदनपुर के बाद रांग साइड में आ गया। क्योंकि उसी साइड में हमें मुड़कर गांव जाना था। लिहाजा दोनों ऑटो काफी धीमी गति से रांग साइड में आगे-पीछे चल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक शेरघाटी की ओर से औरंगाबाद की ओर जा रहा था। वह एक गड्ढे में जाकर उछला और अपना संतुलन खो दिया।
सीधे ऑटो की ओर आने लगा। यह देखकर हम सभी चीखने लगे। अरे... अरे... ये तो सामने आ रहा है। ये शब्द भी पूरा नहीं हुआ कि आंखों के सामने अंधेरा छा गया। जोरदार आवाज हुई और ऑटो हवा में उछल गया। जबकि दूसरा ऑटो ट्रक में घुस गया। जब आंखें खुली तो सामने मौत का मंजर था। एक-एक कर सारे परिवार व रिश्तेदार के लोग दम तोड़ रहे थे। जैसा कि इस घटना में जख्मी राजेश मांझी ने बताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sherghati/news/after-leaping-into-the-pit-the-truck-coming-from-the-wrong-side-was-crushed-by-the-truck-then-the-other-auto-collided-killing-nine-people-127414066.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com