Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्रेमी की शादी की खबर सुन घर से भागकर आई युवती; गांव वालों ने पीटा, बाल पकड़ घसीटा, पंचायत के बाद हुई शादी

वैशाली जिले के भगवानपुर में एक लड़की को गांव के लोगों ने सड़क पर पीट दिया। महिलाओं ने उसे थप्पड़ मारे तो युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा। लड़की अपने प्रेमी की शादी की खबर सुन घर से भागकर आई थी। पंचायत के बाद उसकी शादी प्रेमी के साथ करा दी गई। घटना बुधवार की है।

प्रेमी की शादी रुकवाने आई लड़की की पिटाई करती गांव की महिलाएं।

जिस लड़की से होने वाली थी प्रेमी की शादी उसके गांव पहुंची प्रेमिका
भगवानपुर प्रखंड के हुसैना खुर्द की एक लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के शाहपुर के लड़के से तय थी। 25 जून को बारात आने वाली थी। घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। मंडप बन गया था और विवाह के रस्म निभाए जा रहे थे इसी बीच बुधवार को एक लड़की ऑटो में सवार होकर गांव पहुंची और खुद को उस लड़के की पत्नी बताया जो बारात लेकर आने वाला था। यह सुन गांव के लोग भड़क गए। महिलाओं ने लड़की को ऑटो से खींचकर उतारा और पिटाई शुरू कर दी।

बाल पकड़कर लड़की को खींचते हुए ले जाता युवक।

युवकों ने बाल पकड़ सड़क पर घसीटा
महिलाओं ने सड़क पर लड़की को काफी देर तक पीटा। इस दौरान गांव के कुछ युवक भी जुट गए। युवकों ने भी लड़की के साथ मारपीट की। बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। इसके बाद उसे खींचते हुए ले गए और एक रूम में बंद कर दिया। गांव के लोग जुटे और लड़की से पूछताछ की गई। लड़की ने बताया कि मेरी शादी उस लड़के से पहले हो चुकी है जिसकी बारात इस गांव में आने वाली है। हम दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। यह सुन लड़की (जिसकी शादी होने वाली थी) के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव के लोगों ने मामले के हल के लिए पंचायत बुलाया।

पंचायत में लड़का और उसके पिता को भी बुलाया गया। लड़के ने अपने प्रेम प्रसंग को स्वीकार किया, जिसके बाद पहले से तय विवाह रोक दिया गया। बुधवार रात को मंदिर में लड़के की शादी उसकी प्रेमिका से कराई गई। शादी के बाद लड़का अपनी पत्नी को साथ लेकर घर लौट गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रेमी की शादी रुकवाने आई लड़की को बाल पकड़कर घसीटा गया।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-girl-beaten-up-by-bhagwanpur-panchayat-villagers-in-vaishali-127445680.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ