बिहार में मानसून एक्टिव है। अगले 48 घंटाें में उत्तर बिहार के 18 जिलाें में गरज के साथ भारी बारिश हाेगी। कहीं-कहीं वज्रपात हाेने की भी आशंका है। माैसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। माैसम विभाग, पटना की ओर से साेमवार काे पहली बार पूर्वानुमान का ऑडियाे व वीडियाे जारी किया गया है। इसे माैसमविद संदीप कुमार ने जारी किया।
बना है साइक्लाेनिक सर्कुलेशन
माैसमविद एसके पटेल ने बताया कि इन दिनाें पूर्वी उत्तरप्रदेश व उससे सटे बिहार के जिलाें पर एक साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना हुआहै, जाे सतह से करीब एक किलाेमीटर ऊपर है। इस वजह से पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गाेपालगंज, सीवान व सारण में बारिश हाेगी। नाॅर्थ-साउथ टर्फ लाइन नाॅर्थ ईस्ट बिहार से ओडिशा के तटीय क्षेत्र की ओर जा रहा है। इस वजह से सुपाैल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा जिलाें में अगले दाे दिनाें में खासी बारिश हाेने की उम्मीद है। वहीं मानसून टर्फ जहानाबाद, धनबाद हाेते बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा है। इस वजह से गया, पटना और आसपास के जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बिहार में अबतक सामान्य से 91 % बारिश अधिक
- बिहार में साेमवार तक सामान्य से 91 % बारिश अधिक हुई। 29 जून तक 154.8 एमएम बारिश हाेनी थी, पर 296.3 एमएम बारिश हुई।
- वहीं पटना में सामान्य से 117 % अधिक वर्षा हुई। साेमवार तक पटना में 114.8 एमएम बारिश हाेनी थी, पर 248.6 एमएम बारिश हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/massam-department-for-the-first-time-issued-forecast-audia-and-video-alert-light-to-moderate-rain-in-patna-127462068.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews