Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार कांग्रेस के खाते में एक सीट, तीन हजार नेताओं ने पेश की दावेदारी

बिहार में विधान परिषद के 9 सीट के लिए चुनाव हो रहा है। भाजपा, जदयू और राजद में टिकट पाने के लिए दावेदारों की लंबी कतार है, लेकिन संख्या के हिसाब से देखें तो इन तीन दलों के दावेदार कांग्रेस से कम ही नजर आते हैं। बिहार कांग्रेस के खाते में महज एक सीट है। विधान परिषद के एक टिकट के लिए कांग्रेस के 3000 से अधिक नेताओं ने खुद को दावेदार बताया है। ऐसी स्थिति में पार्टी नेतृत्व के लिए उम्मीदवार चयन चुनौती बन गई है।

विधान परिषद के टिकट के लिए बिहार कांग्रेस के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। यहां तक कि कई पूर्व मंत्री भी टिकट की मांग कर रहे हैं। बिहार कांग्रेस के नेता मदन मोहन झा ने कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि पार्टी के भीतर लोकतंत्र है। यह पार्टी नेतृत्व को तय करना है कि किसे सीट मिलेगा। कटिहार से कांग्रेस के एमएलए शकील अहमद खान ने कहा कि एक टिकट के लिए इतनी अधिक संख्या में आवेदन मिलने में कुछ भी गलत नहीं है। पार्टी में हर किसी को आवेदन देने का हक है।

कौकब कादरी भी मांग रहे टिकट

कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके कौकब कादरी अपने लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं, श्याम सुंदर सिंह धीरज जैसे वरिष्ठ नेता अपनी दावेदारी को आलाकमान की इच्‍छा पर छोड़ते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा चंदन यादव, राजन यादव, ललन यादव और अजय सिंह के नाम भी टिकट के दावेदारों में हैं।

गौरतलब है कि विधान परिषद के 9 सीट के लिए 6 जुलाई को मतदान होना है। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना शुरू हो जाएगी। 25 जून नामांकन दर्ज करने की आख़िरी तारीख है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिहार कांग्रेस के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-legislative-council-vidhan-parishad-election-2020-news-updates-congress-bjp-jdu-and-rjd-127438967.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ