Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने बनाई 345 लोगों की प्रदेश टीम

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अपनी प्रदेश टीम बना ली है। मंगलवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गयी। इसमें 123 सदस्यों को स्थान दिया गया है जबकि 20 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा 202 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में शामिल किया गया है।

प्रदेश कार्यसमिति में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का नाम सबसे ऊपर है।इसके अलावा प्रेम कुमार, नित्यानंद राय, नंदकिशोर यादव, राधा मोहन सिंह, डॉ. सीपी ठाकुर, मंगल पांडे, रविशंकर प्रसाद, गोपाल नारायण सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, रेणु देवी, सैयद शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, गिरिराज सिंह, रमा देवी, रामकृपाल यादव, संजय मयूख, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, कृष्ण कुमार ऋषि, योगेन्द्र पासवान, रामाधार सिंह, आर.के. सिन्हा, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, बालेश्वर सिंह भारती,विनय सिंह, मधेश्वर शर्मा, गोपालजी ठाकुर, रजनीश कुमार, रवीन्द्र चरण यादव, मृत्युंजय झा, अनिल शर्मा, अर्जुन सहनी, रामलखन सिंह, जगन्नाथ ठाकुर, रत्नेश कुशवाहा, नितीन नवीन, रामेश्वर चौरसिया, सम्राट चौधरी, भीम सिंह, ऋतुराज सिन्हा, आनंद मिश्रा, हरेन्द्र पांडेय, सुषमा साहू, राजेन्द्र गुप्ता, ब्रजेश रमण, समेत तमाम बड़े नेता शामिल हैं।

कार्यसमिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, भोजपुर के सांसद आरके सिंह, गया के सांसद हरि मांझी, अररिया के प्रदीप कुमार सिंह के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा, विनोद नारायण झा, विनोद कुमार सिंह, ब्रजकिशोर बिंद, रामनारायण मंडल, प्रमोद कुमार राणा, रणधीर सिंह को भी स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर जगह दी गई है. सांसद छेदी पासवान, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, पूर्व सांसद अनिल यादव को भी स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रोहतास से आने वाले राजेंद्र सिंह और मोतिहारी से आने वाले सुनील नाथ तिवारी को जगह दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश कार्यसमिति में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का नाम सबसे ऊपर है।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/before-the-assembly-elections-the-party-made-a-state-team-of-345-people-127439101.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ