पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि जारी है। पटना में पेट्रोल 83.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.28 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में बिहार कांग्रेस ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।
बोरिंग रोड स्थित पार्टी ऑफिस सदाकत आश्रम से नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। इस दौरान कई नेता बैलगाड़ी पर पार्टी का झंडा लेकर सवार हुए। टमटम और रिक्शा पर भी कार्यकर्ता बैठे थे। दर्जनों कार्यकर्ता साइकिल पर सवार होकर बोरिंग रोड से डाकबंगला चौराहा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें बराबर हो गई है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार गरीब विरोधी काम कर रही है। युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि जो आज सरकार में हैं, वे इन्हीं मुद्दों को लेकर पहले धरना प्रदर्शन किया करते थे, लेकिन आज पेट्रोल डीजल की कीमत पर मौन साधे हुए हैं। राज्य सरकार को टैक्स कम कर लोगों को राहत देनी चाहिए।
गौरतलब है कि 25 जून को राजद ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। तब तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव समेत पार्टी के कई विधायक साइकिल चलाते नजर आए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/patna-petrol-diesel-price-today-bihar-updates-congress-protests-against-the-increase-in-petrol-and-diesel-prices-127459387.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews