Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राज्य में 5948 संक्रमित; 11 दिन में 11 मौतें, हर दिन मिले 195 कोरोना मरीज

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5978 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। गया के एएनएमसीएच (अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कोरोना संक्रमित जहानाबाद की महिला की मौत हो गई। वह 6 जून को संक्रमित होने के बाद भर्ती कराई गई थी। वह गर्भवती थी और 8 जून को एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे को जन्म देने के तीन दिन बाद महिला की मौत हो गई।

कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद जब एक जून से अनलॉक किया गया तब से राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। 1 जून से लेकर 11 जून तक 2141 नए केस मिले हैं। यानी प्रतिदिन 195 के लगभग। इस 11 दिन में 11 मरीजों की मौत हुई है। यानी रोज एक मौत। इधर, गुरुवार को रिकॉर्ड 250 नए संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में अभी तक सर्वाधिक है। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5948 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 152 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर गए हैं। इससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 3086 हो गई है।

मॉर्निंग वॉक के लिए गांधी मैदान खुला
गांधी मैदान शुक्रवार से खुल गया। सुबह 5 से 10 बजे तक मॉर्निंग वॉक के लिए और शाम में 4 से 7 बजे तक आमलोगों के लिए मैदान खुला। चार गेटों से लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के प्रवेश पर रोक है। सभी को मास्क पहनकर आना अनिवार्य है।

3249 ब्लॉक क्वारैंटाइन सेंटर में हैं 67978 लोग
आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि 3249 ब्लॉक क्वारैंटाइन सेंटर में 67 हजार 978 लोग रह रहे हैं। यहां अबतक 15 लाख 24 हजार 101 लोग रहे। इनमें से 14 लाख 56 हजार 123 लोग क्वारैंटाइन की निर्धारित अवधि पूरी कर अपने घर वापस जा चुके हैं। 15 लाख 25 हजार किसानों को फसल क्षति मुआवजा के रूप में 492 करोड़ रुपए दिए गए। 4 लाख 52 हजार से अधिक योजनाओं के तहत 5 करोड़ 97 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया।

पटना: एनएमसीएच से डिस्चार्ज किए गए कोरोना मरीज।

34 कंटेनमेंट जोन को किया गया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक 34 कंटेनमेंट जोन को डी-नोटिफाई करके वहां से पाबंदी हटाई गई है। अरवल जिले में 6, बेगूसराय में 4, भागलपुर में 2, भोजपुर में 4, लखीसराय में 4, मधेपुरा में 2, मुंगेर में 1, नवादा में 2, पूर्णिया में 1, शिवहर में 1 और सीवान में 7 कंटेनमेंट जोन को डीनोटिफाई किया जा चुका है। अब तक 1 लाख 13 हजार 225 सैंपल्स की जांच हुई। 3086 कोरोना संक्रमित मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 3 मई के बाद बाहर से आए 4143 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।

  • राज्य में 5948 संक्रमित: पटना 300, भागलपुर 295, बेगूसराय 290, मुंगेर 265, खगड़िया 287, रोहतास 270, मधुबनी 260, सीवान 227, पूर्णिया 206, कटिहार 196, जहानाबाद 189, नवादा 178, सुपौल 169, गोपालगंज 162, बांका 150, बक्सर 147, दरभंगा 145, मधेपुरा और नालंदा में 140-140, समस्तीपुर 141, सारण 139, भोजपुर 138, पू. चंपारण 137, मुजफ्फरपुर 131, गया 128, कैमूर 127, शेखपुरा 122, किशनगंज 117, औरंगाबाद 114, वैशाली 104, सहरसा 99, प. चंपारण 89, सीतामढ़ी 87, अररिया 86, लखीसराय 68, अरवल 67, जमुई 51 और शिवहर में 27 मरीज मिले हैं।
  • 36 की मौत: बेगूसराय और खगड़िया में 3-3, जहानाबाद, दरभंगा, सारण, अररिया, भोजपुर, पटना, सीतामढ़ी, सीवान व वैशाली में 2-2 मरीज की मौत हुई है। वहीं, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, जमुई, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पू. चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दरभंगा: कोरोना संक्रमण के कम्युनिटी में फैलने की आशंका के मद्देनजर हाट बाजार में दुकान लगाने वाले लोगों का रैंडम सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/coronavirus-bihar-live-updates-cases-latest-news-patna-gaya-munger-rohtas-buxar-nalanda-bhagalpur-12-june-2020-127401657.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ