Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पूर्व मंत्री के बेटे की हत्या के आरोपी को घर में घुसकर मारी गोली, बहन पर किए चाकू से 25 वार, हालत गंभीर

पोस्टल पार्क के इंदिरा नगर रोड नंबर एक में बुधवार की देर रात लगभग दस की संख्या में आए अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने संजय लाला के घर में घुसकर उसे गोलियों से भून दिया। वहीं विरोध करने पर उसकी बहन रंजू सिन्हा पर भी अपराधियों ने चाकू से करीब 25 वार किए। वह पीएमसीएच में भर्ती है। हालत गंभीर है। रंजू हाईकोर्ट की वकील हैं। वहीं संजय लाला सुपारी किलर।

रंजू सिन्हा के बयान पर कंकड़बाग थाने में उनके भैंसुर संजीव सिन्हा समेत पांच नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने कहा कि मृतक भी आपराधिक प्रवृति का था। सभी अपराधी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
2013 में हाजीपुर में पूर्व मंत्री मोतीलाल कानन के बेटे अतुल कानन की हत्या हो गई थी। इसमें संजय लाला को हाजीपुर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में वह पांच साल जेल में रहा। बाद में हाईकोर्ट में अपील की और अपील लंबित रहने के कारण जमानत पर बाहर आया। 2018 में तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज की टीम ने उसे तब गिरफ्तार किया था, जब वह अपने ही मोहल्ले के एक युवक की हत्या करने जा रहा था। इसके बाद जून, 2019 में उसे जमानत मिली और तब से वह बाहर है। उस पर कंकड़बाग थाने में आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास के चार एफआईआर दर्ज हैं। बचपन में उसने अपने पिता पर ही पिस्टल तान दी थी। वह कई सालों तक रिमांड होम भी रहा।

बहन बोली- संपत्ति के लिए भैंसुर ने करवाई हत्या
पीड़िता रंजू सिन्हा ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत 2008 में हो गई थी। उसके भैंसुर संजीव सिन्हा, उनकी पत्नी और अन्य लोग संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। इस कारण उनलोगों ने उसके भाई के खिलाफ साजिश रची। भाई के पुराने दुश्मनों को साथ लिया और घटना को अंजाम दिया। वह उन्हें भी मारना चाहते थे, पर किस्मत है कि बच गई। घटना के वक्त संजय अपने कमरे में पलंग पर बैठकर गाना सुन रहा था।

तभी 8-10 लोग दाखिल हुए और गाली देते हुए पहले चाकू से वार किया और फिर पांच-छह राउंड गोलियां चला दीं। संजय काे चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस वक्त घर में बड़ी बहन रंजू, उनका बेटा आदित्य, छोटी बहन सोनल और उनके माता-पिता थे। गोली मारने के बाद अपराधी भाग रहे थे कि उनकी नजर रंजू पर पड़ी। अपराधी उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले गए और चाकुओं से गोद दिया।

गोली की आवाज सुन छिप गई थी छोटी बहन
छोटी बहन सोनल ने कहा कि घटना के वक्त वह बाथरूम में नहा रही थी। गोली की आवाज सुनकर बाहर आई तो घर में कई लोग मौजूद थे। वे भाई के कमरे से निकल रहे थे। वह डरकर छिप गई। इतने में देखा कि अपराधी बड़ी बहन को लेकर जा रहे हैं। वे कह रहे थे कि यह हमको पहचान गई है। इसे भी खत्म कर दो। बहन मिन्नत करती रही और वे चाकुओं से गोदते रहे। सोनल ने कहा कि उसका भाई अब सुधर गया था। शादी करने वाला था। हम उसके हत्यारों को छोड़ेंगे नहीं। बदला लेंगे।

भागते हुए अपराधियों का गिर गया पिस्टल
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी उपेंद्र शर्मा, सिटी एसपी जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी देर रात मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूछताछ की। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, एक चाकू और चार खोखा बरामद किया। पुलिस को बताया गया कि भागते हुए एक अपराधी का पिस्टल गिर गया था। माेहल्ले से ही पुलिस ने दो संदिग्धों को गुरुवार को देर रात हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ चल रही है। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत व्याप्त है।

शक के घेरे में पुराने शार्गिद
पुलिस मामले को पुरानी घटनाओं से भी जोड़कर देख रही है। संजय लाला सुपारी किलर था। इलाके में कई लोगों से उसकी अदावत थी। पिछले साल ही वह जमानत पर बाहर आया था। तीन दिन पहले भी उसका मोहल्ले के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था, जिसे संजीव लाला ने देख लेने की धमकी दी थी। जिस घर में संजीव लाला का परिवार रह रहा है, उसे लेकर भी विवाद चल रहा था। संजीव लाला की हत्या जिन लोगों ने की है, वह उसके पुराने शागिर्द रहे हैं। सोनल ने भी कहा कि भाई ने कुछ दिन पहले कार खरीदी थी। रास्ते को लेकर विवाद था। अछवा, चनोहरा और रवि उसके पुराने दुश्मन हैं। वे लोग भी इस घटना में शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चाकू लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/youth-shot-dead-her-sister-in-patna-kankarba-127445719.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ