राज्य के मंत्री विनोद सिंह व उनकी पत्नी निशी सिंह को भी कोरोना हो गया है। अब प्रशासन उनसे हाल में मिलने वालों की जानकारी जुटा रहा है। बीते एक हफ्ते में मंत्री कटिहार के दो दर्जन आयोजनों में शामिल रहे। वह भोजपुर के प्रभारी मंत्री के रूप में 19 जून को शहीद चंदन के गांव (ज्ञानपुरा) गए थे। श्रद्धांजलि के मौके पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार, कई एमएलए, डीएम-एसपी तथा सेना के बड़े अफसर भी थे। शुक्र है कि वह कैबिनेट की पिछली बैठक में नहीं थे।
वरना जांच का दायरा और विस्तारित होता। लेकिन, राजनीतिक गलियारे में सब एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि ‘आप विनोद से कब मिले थे?’ मंत्री व उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट पटना में ही हुआ। इसके बाद दोनों कटिहार गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एक होटल में आइशोलेट किया गया है। इधर, बिहार में रविवार को पटना, रोहतास, नवादा व अरवल में एक-एक संक्रमितों की जान गई। वहीं 245 पॉजिटिव पाए गए। इससे कुल संक्रमित 9224 हो गए हैं।
मंत्री विनोद से हाल में मिलने वालों की जानकारी जुटाने में लगा प्रशासन, सैंपल लेने की तैयारी
19 जून को ज्ञानपुरा में शहीद चंदन को श्रद्धांजलि देने जुटे लोगों में विनोद सिंह के साथ राजद विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, भाजपा प्रवक्ता संजय टाइगर, माले नेता राजू यादव, मेजर जनरल बीडी राय, लेफ्टिनेंट कर्नल वीपी सिंह, मेजर अगस्त ऋषि, महेंद्र सिंह व बड़ी संख्या में नेता व अन्य लोग थे। कटिहार के डीएम के. तनुज बोले-मंत्री और उनकी पत्नी के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। उनके परिजन सहित उनके सहकर्मी एवं सुरक्षा कर्मी का टेस्ट होगा।
बोले विनोद-मैं नहीं जानता कि कहां संक्रमित हुआ?
मंत्री बोले-मैं कह नहीं सकता कि किसके संपर्क में आने से और कहां सक्रमित हुआ? मैं रोजाना सैकड़ों लोगों से मिलता हूं। कई जगह जाता हूं। अभी तक मेरे परिवार और बिल्कुल साथ के 15 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। गौरतलब है कि मंत्री ने 23 जून को मोदी सरकार के एक साल के मौके पर उपलब्धि पत्र कई जगहों पर घूमकर खुद भी बांटा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/minister-vinod-singh-was-also-approached-by-corona-several-ministers-mlas-and-officers-245-new-infected-found-in-bihar-127458484.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews