Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बरसे बदरा, 16 घंटे में 22.6 एमएम बारिश, गर्मी से राहत

जिले में मानसून के प्रवेश के साथ ही रविवार को छाए बादल जमकर बरसे। दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई तो शहर को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक मौसम विभाग ने 22.6 एमएम बारिश दर्ज किया। माैसम विभाग ने अगले तीन दिनाें तक शहर में तेज बारिश हाेने की संभावना जताई है। बिहारकृषि विश्वविद्यालय के माैसम विभाग के वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार के अनुसार, मानसूनी बादल पूरी तरह शहर आ चुका है। 72 घंटे बारिश हाेगी। इस वर्ष पिछले सालकी तुलना में 9 दिन पहले मानसून आया। बीते वर्ष मानसून की अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों
ही ओर से सक्रिय मानसून मानसून 22 जून को ही भागलपुर पहुंचा था। इस वर्ष मानसूनी की गति तेज रही इसलिए निर्धारित समय पर पहुंचा। रविवार को हवा का रूख दक्षिणी रहा, जिससे मानसून ने तेजी से आसपास के 7 जिलाें को कवर किया।
24 घंटे में 2.5 डिग्री गिरा पारा
मानसूनी बादलाें के आने के बाद से शहर का अधिकतम पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक घट गया। वातावरण में नमी का प्रतिशत 100 तक पहुंच गया। रविवार काे शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार काे शहर का अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा कम दबाव का क्षेत्र उड़ीसा तक बढ़ गया है। इसी की वजह से घने बादल भी शहर में अगले 24 घंटे में पहुंचेंगे। इसके साथ ही पूरे बिहार में बारिश शुरू हाे जाएगी।
10 साल में मानसून कब पहुंचा
2010 03 जून 37.0 एमएम
2011 08 जून 0.08 एमएम
2012 11 जून 17.0 एमएम
2013 02 जून 3.6 एमएम
2014 16 जून 21.9 एमएम
2015 26 जून 06.6 एमएम
2016 15 जून 6.5 एमएम
2017 18 जून 11.4 एमएम
2018 15 जून 20.4 एमएम
2019 22 जून 22 एमएम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It rained, 22.6 mm of rain in 16 hours, relief from heat


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/it-rained-226-mm-of-rain-in-16-hours-relief-from-heat-127410924.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ