फतुहां में डाॅ० निहोरा यादव ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित धर्मेंद्र के सहयोग से शहरी क्षेत्र में !गरीबों के बीच बांटा राहत सामग्रीआगे भी जारी रहेगा वितरण!!
अविनाश कुमार की खास रिपोर्ट
शनिवार को जदयू महासचिव डॉ० निहोरा प्रसाद यादव के द्वारा फतुहां के शहरी क्षेत्रों के गरीबों के बीच राशन का वितरण किया गया जिसमें करीब 100 परिवारों को अनाज सामग्री उपलब्ध करायी गयी। यह वितरण निहोरा यादव के द्वारा उपलब्ध कराये गये राशन से नगर परिषद फतुहां के वार्ड पार्षद शिबू कुमार के सहयोग द्वारा बांटा गया। इस संबंध में डाॅ० निहोरा यादव ने बताया कि अब गांवों से शहर की ओर वितरण किया जा रहा है जिसमें सूचीबद्ध तरीके से राशन का वितरण किया जा रहा है। यह वितरण आगे भी जारी रहेगा। वितरण में मुख्य रूप से समाजिक कार्यकर्ता विनोद माली, समाजसेवी राजू यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित धर्मेंद्र कुमार, वार्ड-पार्षद वीणा देवी,नरेश जी. न्यूटन जी, सुरेश जी समेत कई लोग मौजूद थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews