सच्ची बात
गिरीन्द्र मोहन मिश्र ,
फ़ोटो जर्नलिस्ट ,
जी.एम.ईस्टेट
*******
लुगाई से करो मन की बात,
जनता से करो काम की बात ,
हमेशा तुम झूठ ही मत बोलो ,
जीवन में करो सच्ची बात.
ये मौका दुबारा नहीं मिलेगा,
ये जिन्दगी दुबारे नहीं मिलेगी ,
ज़िन्दगी है प्रेम से जीने का नाम,
यही है खुदा का सच्चा पैगाम .
ज़िन्दगी नहीं मिलती है बार बार,
ये है रब का बेहतरीन सौगात,
मुहब्बत ही है जीवन का अलंकार ,
पाक काम से करो इसे साकार .
गरीब गरीबी को छुपाने के लिए ,
तुमने खड़ा कर दिया था दीबार,
तेरी हक़ीक़त जान गया संसार.
हक़ीक़त का जग ने किया दीदार.
कितने और कैसे कैसे वादे किये ,
तेरे हर इरादे हमेशा नापाक रहे,
जी.एम.मजबूर चले सड़को पर,
भूखे का मौत हुआ है सड़को पर.
सच्चाई नहीं छुपी झूठे वसूलो से ,
ये स्थिति आयी नाकामयाबी से ,
काश! अगर ज़मीर ज़िन्दा होता,
चमन में खुशियों का सैलाब होता
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews