चिड़िया हैं सहमी
अफरा-तफरी मची हुई है
है गहमा-गहमी
आतंकी ने पाँव पसारे
चिड़िया हैं सहमी
दूर देश से यात्रायें यह
करके आया है
शायद गलती करके हमने
इसे बुलाया है
सारी दुनिया हुई प्रभावित
केवल नहीं हमी
कट जाता दिन किसी तरह तो
रात नहीं कटती
मन को मारे व्यथित-व्यथायें
आपस में लड़ती
संग में रहने वाले कहते
हुये आप बहमी
परेशान हो अनगिन पैदल
सड़के नाप रहे
सुनता नहीं एक भी कोई
किससे कथा कहें
बद से बदतर हाल हुआ है
रहम करो रहमी
थक कर चूर हुई मज़बूरी
मंजिल की दूरी
हवा-हवाई, इंतजाम हैं,
दे रहे सबूरी
कितने हैं परलोक सिधारे
आम कटे कलमी
दान-दक्षिणा हज़म किया सब
बैठे हैं ख़्वाजा
बिषम समय में ऊपर से कर
ठोंक रहा राजा
पानी सर से ऊँपर गुज़रा
जुल्म ढ़ाय जुलमी
अफरा-तफरी मची हुई है
है गहमा-गहमी
आतंकी ने पाँव पसारे
चिड़ियां हैं सहमी
*
दि.9 मई 2020
~जयराम जय
पर्णिका,बी-11/1,कृष्ण विहार,
कल्याणपुर,कानपुर-208017(उ.प्र.)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews