संविधान इस तरह बचा लें
-------------------------------
आओ हम तस्वीर खिंचा लें।
संविधान इस तरह बचा लें।
फिर तो कल से वही करेंगे
जो हम करते आए हैं।
चलते इसके साथ अगर तो
पाते क्या, जो पाए हैं?
जीर्ण-शीर्ण इसके पन्नों को
आओ कहीं सजा दें-
संविधान इस तरह बचा लें।
'सरकार चाहिए एक देश को',
संविधान कहता है।
ध्यान सदा इस बात का हम
नेताओं को रहता है।
याद रखें बस मूल बात को,
बाकी को बिसरा दें-
संविधान इस तरह बचा लें।
-मिथिलेश कुमार मिश्र 'दर्द'
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है | 
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews