Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मातृ दिवस पर वात्सल्यमयी ,ममतामयी माँ के लिए

मातृ दिवस पर  वात्सल्यमयी ,ममतामयी माँ के लिए

माँ

***
माँ नहीं है मेरे पास
फिर भी करता हूँ
महसूस उसकी आहत
राह से गुजरते हुए
कभी-कभार 
मैं हो जाता हूँ
इस बात से भ्रमित
कि जैसे कोई पुकार रहा है मुझे
मेरे बचपन का नाम लेकर
मैं चौंककर पीछे देखता हूँ
तो पाता हूँ
कोई महिला पुकार रही है
अपने बच्चे को
उसी नाम से
मेरा भ्रम दूर होते ही
मैं आगे बढ़ जाता हूँ
पर उस महिला की आवाज
गूंजती रहती है कानों में
कुछ देर तक
होता है ऐसा प्रतीत
जैसे मेरी माँ
मुझे पुकार रही है  l

-- वेद प्रकाश तिवारी
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ