Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वेद प्रकाश तिवारी जी का संदेश

दिव्य रश्मि पत्रिका के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष :


दिव्य रश्मि पत्रिका भारतीय राष्ट्रीयता की पोषक है । इसे उच्च मूल्यों और विश्वसनीयता के रूप में जाना जाता है । यह पत्रिका हमारे रोज की दिनचर्या में शामिल हो गई है । यह राष्ट्रीय चिंतन , सामाजिक समानता के साथ-साथ साहित्य की हर विधा को स्थान देती है। आज पत्रिका का छठवां स्थापना दिवस  है। विगत वर्षों में पत्रिका को काफी सम्मान मिला और देशहित तथा मानव मात्र का चिंतन करने वाले लोगों लिए यह पत्रिका मील का पत्थर साबित हुई है । इस पत्रिका ने सिर्फ लब्ध प्रतिष्ठ कवियों , रचनाकारों को ही नहीं बल्कि नवोदित रचनाकारों को भी मंच देने का काम किया है ,जिससे आने वाली पीढ़ी अपने स्वतंत्र विचारों से और अपनी रचनाओं से समाज को नई दिशा दे सकेगी । प्रत्येक युग के साहित्य पर तत्कालीन राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्‍कृतिक परिस्थितियों का प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है । इसलिए उस युग के साहित्य के अध्ययन के लिए उन परिस्थितियों का समुचित ज्ञान होना भी जरूरी है, इस दृष्टि से भी दिव्य रश्मि पत्रिका पूरी तरह सजग दिखती है।

मैं इस पत्रिका के संपादक महोदय और संपादक मंडल में शामिल सभी लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ । और उम्मीद करता हूँ कि यह पत्रिका इसी प्रकार देश और काल को नई दिशा प्रदान करती रहेगी ।
धन्यवाद।

वेद प्रकाश तिवारी
देवरिया (उत्तर प्रदेश)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ