Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हिन्दूद्वेषी ऑनलाइन वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ पर प्रतिबंध लगाया जाए !

ऑनलाइन वेबसीरीज पर नियंत्रण के लिए सेन्सर बोर्ड जैसा तंत्र बनाएं - हिन्दू जनजागृति समिति

हिन्दूद्वेषी ऑनलाइन वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ पर प्रतिबंध लगाया जाए !
 
#BoycottPaatalLok और #CensorWebSeries  इस हैशटैग को ट्वीटर पर बडा समर्थन !
 हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने हमारे संवाददाता को बतायाकि  अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘पाताल लोक’ नामक वेबसीरीज पूर्णतः हिन्दूविरोधी भूमिका से बनाई गई है तथा उसमें अत्यंत आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं । इसमें एक कुतिया का नाम ‘सावित्री’ रखा गया है; मंदिर में पुजारी मांस पकाकर खाते हुए दिखाए गए हैं; भगवा वस्त्र परिधान किए हुए लोग ‘जय श्रीराम’ कहते हुए गुंडागर्दी करते हुए दिखाए गए हैं; साधु-संतों को असभ्य अपशब्द कहते हुए दिखाया गया है; एक प्रसंग में एक व्यक्ति को जनेऊ पहनकर बलात्कार करते हुए दिखाया गया है;  एक मुसलमान महिला हिन्दू महिला को पानी देती है, तब वह हिन्दू महिला पानी पीने से मना कर देती है, ऐसे अनेक समाज में अनबन उत्पन्न करनेवाले तथा हिन्दू धर्म के संबंध में द्वेष फैलानेवाले दृश्य दिखाए गए हैं । यह अत्यंत निंदनीय है तथा हिन्दू जनजागृति समिति इसका तीव्र शब्दों में निषेध कर रही है तथा समिति ने मांग की है कि वेबसीरीज ‘पाताल लोक’ पर शासन तत्काल प्रतिबंध लगाए ।

आजकल युवापीढी को बडी मात्रा में आकर्षित करनेवाले एमेजोन, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, अल्ट बालाजी आदि अनेक ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से ‘पाताल लोक’, ‘लैला’, ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘गंदी बात’, ‘कोड एम.’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसी आपत्तिजनक वेबसीरीज दिखाई जा रही हैं । इन वेबसीरीज पर शासन, प्रशासन अथवा सेन्सर बोर्ड आदि में से किसी का भी बंधन अथवा नियंत्रण नहीं है ; परिणामस्वरूप इन माध्यमों से देशविरोधी, सेनाविरोधी, हिन्दूविरोधी, अश्‍लील, हिंसक, आपत्तिजनक और धार्मिक अनबन उत्पन्न करनेवाले दृश्य-संवाद बडी मात्रा में प्रसारित किए जा रहे हैं । यह अत्यंत गंभीर है तथा देश की एकता और सामाजिक शांति के लिए संकटदायी है । इसलिए इन सभी वेबसीरीज पर नियंत्रण करने के लिए शासन सेन्सर बोर्ड जैसी व्यवस्था बनाए । तब तक इन सभी वेबसीरीज पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, ऐसी मांग हिन्दू जन जागृति समिति ने की है । 

इस मांग को आज ट्वीटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बडी मात्रा में समर्थन मिला है । आज दिन भर में #BoycottPaatalLok और #CensorWebSeries यह हैशटैग पहले दस में ट्रेंड कर रहा था । देशभर से इस संबंध में 63 हजार से अधिक लोगों का उपरोक्तानुसार ट्वीट देखने को मिला ।

उपलब्ध आकडों के अनुसार इसमें से 3000 करोड रुपयों का कारोबार होता है; परंतु इतनी बडी मात्रा में दर्शक संख्या होते हुए भी जिस प्रकार चलचित्र के लिए केंद्रीय चलचित्र परिनिरीक्षण मंडल (CBFC) है, वैसा इस पर कोई नियंत्रण नहीं है । इसलिए हम यह मांग भी करते हैं कि, केंद्र शासन इस पर नियंत्रण रखने के लिए कठोर कानून बनाए । 


दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ