Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फोरलेन पर लूटपाट करने वाले गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

फोरलेन पर लूटपाट करने वाले गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

हमारे संवाददाता नरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 
पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।गिरोह ने पुलिस को परेशान कर रखा था।अपराध की घटना को अंजाम दे ये पटनासिटी भाग जाते थे और फतुहा,खुसरूपुर, सालिमपुर,बख्तियारपुर की पुलिस स्थानीय अपराधियों के पीछे लगी रहती थी।दरअसल 26 मई को फतुहा थाना के नियाजीपुर के समीप अपराधियों ने एक व्यक्ति के साथ लूटपाट कर भागने लगा।घटना की सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई कर एक टीम गठित कर अपराधियो की गिरफ्तारी का आदेश दिया।पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर तीन अपराधियों को आर्म्स के साथ धर दबोचा।गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर घटना में शामिल तीन अन्य को दबोच लिया।इनलोगों के पास से ही एक लोडेड पिस्टल, चांदी की चैन,बाइक की चाबी,नगद 15 सौ रुपया बरामद किया गया।गिरफ्तार किए गए अपराधियों में भीतरी बेगमपुर बबलू कुमार पिता लक्ष्मण राय,राहुल कुमार पिता मदन साव,रौशन कुमार पिता कैलाश महतो,सोनू कुमार पिता युगेश्वर राय एवं हुमाद गली बेगमपुर के विकास कुमार पिता प्रमोद कुमार का नाम शामिल है।अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार अपराधियों के लम्बी आपराधिक इतिहास है,जिसे खंगालने में पुलिस जुटी है।इनलोगों के विरोध कई थानों में मामले दर्ज हैं।टीम में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मनीष कुमार,पुअनि रवि कुमार,पुअनि मिथिलेश कुमार,पुअनि ललित विजय,पुअनि राजेश कुमार शामिल थे।टीम को ग्रामीण एसपी ने बधाई दी है।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ