खुसरूपुर में 8 और प्रवासी किये गए क्वारंटाइन
खुसरूपुर से हमारे संवाददाता कन्हैया पाण्डेय की रिपोर्ट
बिभिन्न राज्यो से आये 8 और प्रवासियों को राजकीयकृत महादेव उच्च विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में कोरेंटाइन किया गया.सभी को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान किया गया.पहले से इस सेंटर पर 54 प्रवासी मौजूद थे और शनिवार को और 8 लोगों के आने के बाद खुसरुपुर प्रखंड में कोरंटिन प्रवासियों की कुल संख्या 62 हो गयी है.दैनिक उपयोग की सामग्री वितरण के मौके बीडीओ आंनद प्रकाश,सीओ रामविनय शर्मा,बीईओ अभिराम झा,सेंटर प्रभारी अरुण पासवान मौजूद थे | वहीं दूसरी और बताया जाता है कि ए०एस०पी० मनीष कुमार ने खुसरूपुर थानाध्यक्ष सरोज कुमार तथा पूरे दलबल के साथ खुसरूपुर सब्जी मंडी से लेकर प्रखंड कोरेंटिन सेंटर खुसरूपुर तक फ्लैग मार्च निकाला जिसमें गांधीवादी प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम जी तथा वहां के स्थानीय वार्ड सदस्य और कुछ सामाजिक लोग भी मौजूद थे |


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews