Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने 51 से ज्यादा ब्राह्मण-बंधुओं के बीच भोजन-सामग्री एवं मास्क का वितरण किया ।

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने 51 से ज्यादा ब्राह्मण-बंधुओं के बीच भोजन-सामग्री एवं मास्क का वितरण किया ।

 राँची से हमारे संवाददाता श्रीनिवास सिंह की रिपोर्ट 

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ, झारखंड के महासचिव डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र ने हमारे संवाददाता को बतायाकि आज दिनाँक 24 मई (रविवार) को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ, झारखंड के तत्वावधान में कार्तिक उरांव चौक, हरमू कॉलोनी स्थित महासंघ के महासचिव के आवास सह कार्यालय से राँची के इरगु टोली, शिवगंज,हरमू, किशोरगंज, विद्यानगर, यमुनानगर, सुखदेव नगर, चुना भट्टा, अशोक नगर, गंगानगर, श्रीनगर, कोकर, कृष्ण नगर, मधुकम, कांके रोड, न्यू किशोरगंज, साकेत नगर, कडरू, मधुकम सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले कर्मकांडियों एवं मंदिर से जुड़े 51 से ज्यादा ब्राह्मण-बंधुओं के बीच भोजन-सामग्री एवं मास्क का वितरण किया गया।

भोजन-सामग्री का वितरण प्रो. प्रिया शुक्ला पत्नी शहीद लेफ्ट. कर्नल संकल्प शुक्ला एवं प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. अशोक प्रियदर्शी के करकमलों द्वारा किया गया। इस कार्य में महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्य ज्ञान, श्री सियानंद मिश्र, श्री संतोष पाठक, डॉ. इंदिरा वी. मिश्र, श्री दिनेश मिश्र, डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र, श्री राकेश पांडेय, एवं श्री प्रतुल कुमार पाठक की सक्रिय भागीदारी रही।

इस कार्यक्रम से लाभार्थी विप्र-बन्धु अत्यंत प्रसन्न दिखलाई दिए। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि इसके बाद आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 108 ब्राह्मणों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। विदित हो कि इसके पूर्व 7 मई (पूर्णिमा) के दिन 31 ब्राह्मणों के बीच महासंघ के तत्वावधान में इसी स्थान से खाद्य वितरण किया गया था।

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ, झारखंड प्रदेश अपने विभिन्न क्षेत्रीय संस्थाओं एवं सक्रिय सहयोगियों विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक कुमार उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्र, (गोला), डॉ.बृजबिहारी पाठक,श्री प्रकाश कुमार मिश्र,अमरीश पाठक,जितेश मिश्र (धनबाद), श्री रवींद्र कुमार मिश्र,श्री मिथिलेश मिश्र (जमशेदपुर) की मदद से राँची के अतिरिक्त गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर सहित झारखंड के अन्य जगहों पर भी विप्र- बंधुओं के बीच भोजन-सामग्री सहित अन्य सहयोग प्रदान कर रहा है।

आज के सफल आयोजन में महासंघ के अतिरिक्त संत समाज, झारखंड की भी महती भूमिका रही। आज के कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित होकर श्री दिनेश मिश्र, स्वामी दिव्यज्ञान, श्री संतोष पाठक, एवं डॉ. इंदिरा वी. मिश्र सहित कई अन्य सहयोगियों ने 108 ब्राह्मण बंधुओं के लिए भोजन-सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की है।दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ