वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरे पर देखिए होली की चमक

सासाराम के
खैरी बाभनगँवा में नर्मदा संस्था द्वारा संचालित
सहारा वृद्धाश्रम में होली दहन और फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक
दर्जन से अधिक वृद्धों ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली खेली। वृद्धाश्रम
के परिसर में होली मिलन और फागोत्सव मनाया गया। वृद्धाश्रमों में रहने वाले
बुजुर्गों ने गुलाल व फूलों से होली खेली। फाग व भजन सुनकर बुजुर्ग अपने आप को
नहीं रोक पाए और खुशी से नाच उठे। दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बुजुर्ग इतने
झूमे कि अपनों से बिछडऩे का गम ही भूल गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए वृद्धाश्रम के संचालक श्री अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी होली दहन और फाग महोत्सव का आयोजन वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया। इस मौके पर यहां पर मौजूद वृद्धों ने होली का दहन के साथ वेहतर जीवन का संकल्प भी लिया। सोमवार को संचालक श्री अरविन्द पाण्डेय के नेतृत्व में केन्द्र में होली का दहन किया गया।यहाँ युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली पर्व पर सिगरेट, तम्बाकू व पाउच की होली जलाई गई और यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों को नशा से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल थे।

