गोवर्धन पूजा, सनातन का उल्लास

गोवर्धन पूजा, सनातन का उल्लास

कुमार महेंद्र
यह कथा जुड़ी है द्वापर से,
जब कृष्ण कन्हाई आए थे।
ब्रज के भोले-भाले जन को,
सत्य का मार्ग दिखाए थे।
देवराज इंद्र के मद का,
बढ़ता जाता था दुस्साहस।
गोवर्धन पूजा, सनातन का उल्लास।।

गिरिराज की पूजा करके,
प्रभु ने दिया जग को ज्ञान।
इंद्र छोड़कर अहंकार,
करो प्रकृति का सम्मान।
गिरिराज पूजन का संदेशा,
जन-जन में जागा प्रकृति पर विश्वास।
गोवर्धन पूजा, सनातन का उल्लास।।

क्रोधित होकर सुरपति इंद्र ने,
मूसलधार बरसाया पानी।
ब्रज में मचा घोर हाहाकार,
व्याकुल हुए सभी नर-प्राणी।
तब कान्हा ने कनिष्ठा पर,
गिरिराज उठा रचा इतिहास।
गोवर्धन पूजा, सनातन का उल्लास।।

सात दिवस तक वर्षा से,
ब्रजभूमि को बचाया था।
गोप-ग्वाल और गौवंश को,
गिरिराज तले बसाया था।
छप्पन भोग सजे थालों में,
अन्नकूट का पर्व बना खास।
गोवर्धन पूजा, सनातन का उल्लास।।

कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ