स्वच्छता , सफाई
दीपावली के उपलक्ष्य में ,चला स्वच्छता अभियान ।
तम भगा ज्योति जलेगा ,
लक्ष्मी आए इस दरम्यान ।।
घर के अंदर घर के बाहर ,
घास फूस गंदगी न पाए ।
गाॅंव के जन जन रहें पीछे ,
माॅं लक्ष्मी मेरे घर आऍं ।।
घर अंदर बाहर है साफ ,
अंतर्मन यह साफ कहाॅं ।
अंतर्मन जब साफ नहीं ,
माॅं लक्ष्मी से माफ कहाॅं ।।
मन रहता उथल पुथल ,
मन में वास केवल भ्रांति ।
मिथ्या फिर लक्ष्मी गणेश ,
जब अंतर्मन नहीं शांति ।।
अपनी मर्यादा में नहीं हम ,
लक्ष्मी गणेश मान कहाॅं ।
लक्ष्मी गणेश है मान नहीं ,
हमें मिलना सम्मान कहाॅं ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews