"दीपों का अभिनंदन"
रचना - डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
~~~~~~~~~~~~~~~~
दीप जले, तम का अवसान हो,
हर दिशा में नव विहान हो।
मन के कोने-कोने में प्रेम खिले,
धरती का कण-कण प्रकाशमान हो।
आशा का दीप प्रज्वलित करें,
विश्वास के पुष्प सुवासित करें।
मानवता की पावन वेदी पर,
सद्भाव के दीप समर्पित करें।
मिट जाएँ मन के तिमिर-विकार,
विलीन हो जाएँ द्वेष-अहंकार।
करुणा का निर्झर हृदय में बहे,
प्रेम से महके सकल संसार।
निराशा का कोई निशान न हो,
आशाओं का दीप म्लान न हो।
हर अधरों पर मुस्कान सजे,
जीवन में सुख का अवसान न हो।
आओ, दीपों का पर्व मनाएँ,
अंतस में शुभ संस्कार जगाएँ।
तम पर सत्य का विजय-पताका फहराकर,
धरती को स्वर्ग-सदृश बनाएँ।
संस्कृत में रूपांतरण
🪔 ॥ प्रकाशपर्वः : दीपानामभिनन्दनम् ॥ 🪔
रचनाकार:-- डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश:"
~~~~~~~~~~~~~~~~
दीपाः प्रज्वलन्तु, तमसोऽवसानं भवतु,
दिशि दिशि नवप्रभातस्यागमनं भवतु।
मनसः कोणे कोणे प्रेमपुष्पं विकसतु,
धरायाः कणं कणं प्रकाशमयं भवतु॥
आशादीपं प्रज्वालयामः,
विश्वासपुष्पाणि सुवासयामः।
मानवतायाः पावनवेदिकायाम्,
सद्भावदीपान् समर्पयामः॥
मनसः तिमिरविकाराः विनश्यन्तु,
द्वेषाहङ्कारौ सर्वथा विलीयेताम्।
करुणानिर्झरः हृदये प्रवहतु,
प्रेम्णा सकलं जगत् सुरभितं भवतु॥
निराशायाः चिह्नमपि न भवतु,
आशादीपः कदापि न म्लायतु।
सर्वेषामधराणि स्मितेन शोभन्ताम्,
जीवने सुखस्य कदापि नावसानं भवतु॥
आगच्छन्तु, दीपपर्व आयोजयामः,
अन्तःकरणे शुभसंस्कारान् जागरयामः।
तमसि सत्यस्य विजयध्वजं विधाय,
धरित्रीं स्वर्गसदृशीं रचयामः॥
🪔 तमसो मा ज्योतिर्गमय। 🪔
दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में आरोग्य, आनंद, शांति और समृद्धि का नवप्रभात लेकर आए।
🌺 छोटी दीपावली की सपरिवार हार्दिक मंगलकामनाएँ! 🌺— डॉ. रवि शंकर मिश्र 'राकेश'
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews