आप भला तो जग भला
अरुण दिव्यांशआप भला तो जग भला ,
आज यही सबकी सोच ।
बने रहें हम सबके प्यारे ,
करते रहें सबका नोच ।।
पाग भला स्व फाग भला ,
स्वार्थवश मिलना गला ।
स्वार्थ बिन है फुर्सत कहाॅं ,
मिलने का है वक्त टला ।।
डूब रहा है व्यवहार आज ,
डूब रहा है त्यौहार आज ।
बिन स्वार्थ सम्मान कहाॅं ,
मिलते तिरस्कार आज ।।
तुम्हारी सोच मुझसे लाभ ,
हमारी सोच तुझसे लाभ ।
लाभ लोभ में जाए लाभ ,
जा रहा रिश्ता प्रेम नाभ ।।
जन जन के मस्तिष्क में ,
आया हुआ आज मोच ।
जन जन बगुला पंडित है ,
घात लगाए मारने चोंच ।।
शब्दार्थ : चंद्रमा का प्रकाश
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews