हिंदू राष्ट्र पर प्रमुख शक्तिपीठ मां धारी देवी श्रीनगर एवं हरिद्वार में चर्चा संपन्न हुआ।

हिंदू राष्ट्र पर प्रमुख शक्तिपीठ मां धारी देवी श्रीनगर एवं हरिद्वार में चर्चा संपन्न हुआ।

प्रमुख शक्तिपीठ मां धारी देवी मंदिर (श्रीनगर) और धर्मनगरी हरिद्वार में 'हिंदू राष्ट्र' तथा सनातन मान बिंदुओं की रक्षा के विषय पर विशेष चर्चा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोवर्धन पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज के शिष्य एवं 'विश्व ब्राह्मण भूषण' से सम्मानित अधिवक्ता डॉ. प्रेमचंद झा ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से गोवर्धन पीठ, पुरी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मां धारी देवी मंदिर में विशेष पूजा और संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. प्रेमचंद झा ने सर्वप्रथम सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य महाराज द्वारा सनातन मान बिंदुओं की रक्षा और हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सभी भक्तों से अपने-अपने घरों पर सनातन ध्वज स्थापित करने का आह्वान किया।

हरिद्वार के प्रमुख स्थलों पर हुई संगोष्ठी श्रीनगर के बाद हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी और शंकराचार्य आश्रम क्षेत्र में भी इसी विषय पर संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। वक्ताओं के अनुसार, गोवर्धन पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज का मानना है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर जनजागरण कर हिंदू समाज को संगठित करने का प्रयास करना चाहिए।भव्य भारत के निर्माण का संकल्प संगोष्ठी में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने गोवर्धन पीठ द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन "हम भारत भव्य बनाएंगे, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे" तथा "हर हिंदू सेना हो, हर हिंदू सनातनी हो" और "हर-हर महादेव" के उद्घोष के साथ हुआ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ