मनहूस

मनहूस

अरुण दिव्यांश
क्यूॅं बना हुआ है तू आलसी ,
क्यूॅं बैठे हो होकर मायूस ।
नहीं भली मन मारकर बैठना ,
चेहरे बनाए रहते मनहूस ।।
मनहूसी जीवन का अवगुण ,
परिजनों से मिलते ताने ।
तानों से ही मन पेट है भरता ,
कैसे खाएगा तू ये खाने ।।
जीवन से बेहतर है मर जाना ,
जीवन संग जाएगा मनहूसी ।
न रह पाएगा तेरा यह जीवन ,
न रह पाएगा तेरा मायूसी ।।
मनहूसियत अभिशाप नहीं ,
मनहूसियत एक आलस है ।
उत्पन्न करो मन में हर्ष तुम ,
स्फूर्ति जीवन का लालस है ।।
हर्षित कर ले तन मन को तू ,
तन मन को खुशहाल करो ।
हॅंसे खिलखिलाए ये जीवन ,
तन मन स्फूर्ति बहाल करो ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ