छठ पूजा, सूर्य उपासना का महोत्सव
कुमार महेंद्रअद्भुत कार्तिक शुक्ल षष्ठी,
लोक आस्था का अनुपम ठौर।
सूर्य देव की पावन स्तुति,
छठी मैया का जयकार चारों ओर।
जल मध्य अर्घ्य समर्पित,
नदी-सरोवर का दृश्य मनोरम।
छठ पूजा, सूर्य उपासना का महोत्सव।।
व्रत की महिमा अपरंपार,
तन-मन में उमंग अपार।
लोक परंपरा, संस्कृति का,
जन-जन करता जय-जयकार।
नारी शक्ति की अटल आस्था,
श्रद्धा का अनुपम गौरव।
छठ पूजा, सूर्य उपासना का महोत्सव।।
चार दिवसीय व्रत की महिमा,
हर दिन भक्ति का नया रंग।
सूर्यदेव की कृपा बरसती,
मन में जागे नई उमंग।
हवा, जल और धरा साक्षी,
प्रकृति वंदन का परम उत्सव।
छठ पूजा, सूर्य उपासना का महोत्सव।।
नहाय-खाय से व्रत आरंभ,
खरना का पावन प्रसाद।
संध्या अर्घ्य में दीपों की छटा,
उषा अर्घ्य में नव प्रभात।
छठी मैया के श्रीचरणों में,
सुख-समृद्धि का हो उद्भव।
छठ पूजा, सूर्य उपासना का महोत्सव।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews