दीपावली का अभिवादन, राम-राम सा
कुमार महेंद्रमृदुल-मधुर हिय के आँगन में,
पुलकित हों शुभ कामनाएँ।
मंगलमय हो जीवन की डगर,
खिलें सफलता की अल्पनाएँ।
स्नेह-सुधा बरसती रहे,
जीवन बने मधुमास सा।
दीपावली का अभिवादन, राम-राम सा।।
अथाह अपनत्व से महके,
परस्पर पावन संबंध।
हँसते-गाते रहें सभी जन,
सुख-वैभव हों अनंत।
प्रेरणा-पुंज व्यक्तित्व खिले,
कृतित्व बने अभिराम सा।
दीपावली का अभिवादन, राम-राम सा।।
संस्कारों की ज्योति जलाएँ,
परंपरा का मान बढ़ाएँ।
मर्यादित व्यवहार से अपने,
सबके हृदय में जगह बनाएँ।
श्रम-साधना के पथ पर चलकर,
छू लें शिखर मुकाम सा।
दीपावली का अभिवादन, राम-राम सा।।
घर-आँगन आलोकित हों,
लक्ष्मी-कृपा बरसती जाए।
राघव जैसे आदर्शों से,
जीवन की राह सँवरती जाए।
दूर रहें विघ्न-बाधाएँ सब,
हर दिन हो सुखधाम सा।
दीपावली का अभिवादन, राम-राम सा।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews