जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान

- 28 नवंबर को होगा ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ का आयोजन
पटना,
अंगदान के जरिए दूसरों को नया जीवन देने वाले परिवारों और इस दिशा में जागरूकता फैलाने वाले लोगों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से 2030 का भारत द्वारा 28 नवंबर को ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में तीन श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इनमें अपने प्रियजन के निधन के बाद अंग या टिश्यू दान करने वाले परिवारों के लिए जीवनदाता परिवार सम्मान, अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने वालों के लिए जीवन प्रेरणा सम्मानऔर अंगदान एवं प्रत्यारोपण प्रक्रिया में योगदान देने वाले डॉक्टरों, सर्जनों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जीवन सारथी सम्मान शामिल हैं।
2030 का भारत के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि अंगदान करने वाले परिवार मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस और योगदान को पहचान देने के साथ समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस नेक पहल के महत्व को समझ सकें।
संस्था का मानना है कि अंगदान केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता से जुड़ा महत्वपूर्ण सामाजिक विषय है। इस पहल के माध्यम से अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को सही जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।
2030 का भारत के बारे में: 2030 का भारत इंदौर स्थित एक सामाजिक विकास संस्था है, जो शिक्षा, आजीविका, सामुदायिक विकास और जन-जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक एवं स्थायी बदलाव लाने की दिशा में कार्यरत है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews