वाटर मेट्रो के शुभारंभ से गंगा नदी में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन तथा जल परिवहन को मिलेगी नई पहचान:- सम्राट

- पर्यटन विभाग की यह पहल गंगा नदी में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को आधुनिक एवं सुविधाजनक जल परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ज्ञातव्य है कि कैटामरान वेसल 50 यात्रियों की क्षमता वाला आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जलयान है। यह मुख्यतः विद्युत ऊर्जा से संचालित होता है। इसके संचालन से जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण नहीं होगा। यह गंगा नदी में पर्यटकों को एक रोमांचक एवं सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। इस कैटामरान वेसल में उद्घोषणा प्रणाली, वातानुकूलन सुविधा, शौचालय, व्हील चेयर एवं अन्य आवश्यक आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। कैटामरान वेसल(वाटर मेट्रो) का परिचालन पटना के दीघा (मीनार घाट) से प्रारंभ होगा तथा यह गांधी घाट पहुँचेगा। इसके पश्चात् गांधी घाट से पुनः दीघा के लिए प्रस्थान करेगा तथा शाम को दीघा (मीनार घाट) पहुँचेगा। इस आधुनिक कैटामरान वेसल में यात्रा का किराया प्रति वयस्क 50 रूपये निर्धारित किया गया है। पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यात्रा निःशुल्क होगी, जबकि पाँच से बारह वर्ष तक के बच्चों के लिए टिकट का दर निर्धारित किराये का आधा होगा। सभी पर्यटक अभी दीघा घाट पर काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं, शीघ्र ही ऑनलाइन टिकट की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। यह कैटामरान वेसल हाइब्रिड इंजन से लैस है। इसमें उपलब्ध बैटरी को चार्ज करने के लिए पटना के दीघा (मीनार घाट) एवं गांधी घाट पर फास्ट चार्जर एवं शोर चार्जर ( Shore

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews