वैशाली में 21 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर एनडीए की संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित

- प्रधानमंत्री के आगमन से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति - उमेश सिंह कुशवाहा
- 21 नवंबर का यह कार्यक्रम बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा - संजय सरावगी
09 नवम्बर 2026, पटना।
सोमवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में एनडीए की संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें जनता दल (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, लोजपा (आर) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र विवेक, हम (से) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार एवं रालोमो के मा0 प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्रवंशी ने आगामी 21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी में प्रस्तावित मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की।
इस अवसर पर जनता दल (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए सरकार के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वैशाली की ऐतिहासिक धरती पर आगमन हम सभी के लिए प्रसन्नता और गर्व का विषय है। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह छह लेन पुल सहित कई विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। वर्ष 2005 से मा0 श्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की जो लंबी लकीर खींची है, उसे अब मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आगे बढ़ा रहे हैं। मा0 प्रधानमंत्री का बिहार आगमन राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वैशाली की ऐतिहासिक धरती ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। 21 नवंबर को यहाँ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम भी इतिहास
के पन्नों में दर्ज होगा। जनभागीदारी के मामले में यह आयोजन पिछले सभी रिकाॅर्ड पीछे छोड़़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने कहा कि 20 नवंबर को एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में 21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी औद्योगिक पार्क परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री बिहार को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय में बिहार का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। 21 नवंबर का यह कार्यक्रम बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बिहार विकास की नई उड़़ान भर रहा है।
लोजपा (आर) के श्री सुरेंद्र विवेक ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बिहार से गहरा लगाव है। वे जब भी बिहार आते हैं, राज्य के लिए कई विकास योजनाओं की सौगात लेकर आते हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पूरा एनडीए परिवार जुटा हुआ है।
हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़़ रहा है। 21 नवंबर को जब मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बिहार आएंगे, तो बिहारवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात समर्पित करेंगे। उनके आगमन को लेकर बिहार के लोग उत्सुक और उत्साहित हैं।
रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री का बिहार आगमन निश्चित रूप से राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। जब-जब मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बिहार आते हैं, राज्य को विकास की नई सौगात मिलती।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews